बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – Bcci Contract List 2020- क्या खत्म हो गया M S धोनी का करियर ? कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में नही है कैप्टन कूल का नाम

227

पटना Live डेस्क। कैप्टन कूल के नाम से विख्यात एम एस धोनी के क्रिकेट करियर पर कयासों के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने गुरुवार को सालाना कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। जारी लिस्ट में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इसमें महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल नहीं है। धोनी ने जुलाई 2019 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं खेला है। वही जारी लिस्ट में नाम नही होने की वजह से एक बार फिर धोनी के क्रिकेटिंग करियर पर सवालिया निशान लग गया है।

क्या महेंद्र सिंह धोनी का करियर खत्म ?

 

बीसीसीआई ने गुरुवार को अपने सालाना अनुबंध का ऐलान किया जो कि अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 तक जारी रहेगा। इस लिस्ट में उन सभी 27 खिलाड़ियों के नाम हैं जो टीम इंडिया के लिए हर तरह के फॉर्मेट में खेलते हैं।बीसीसीआई की ओर से जारी लिस्ट में ग्रेड A+ की लिस्ट में तीन खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये मिलेंगे। इनमें भारतीय कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।

कब वापसी करेंगे महेंद्र सिंह धोनी?

वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल के बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट पिच पर नहीं दिखे हैं।इस दौरान भारत ने कई वनडे और टी-20 मैच खेले हैं, लेकिन धोनी पूरी तरह से गायब हैं। बीते दिनों उन्होंने एक बयान दिया था कि कोई भी मैच खेलने का सवाल उनसे जनवरी के बाद ही पूछा जाए। साथ ही टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने भी कहा था कि एमएस धोनी टीम इंडिया पर बोझ नहीं बनना चाहते हैं, लेकिन वो जल्द ही एक बड़े टूर्नामेंट में भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगे।

क्या अब नहीं खेल पाएंगे धोनी?

अनुबंध लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल होने से ये सवाल उठ रहा है कि क्या वो अब टीम इंडिया की ओर से नहीं खेल पाएंगे? हालांकि, ऐसा नहीं है क्योंकि जो खिलाड़ी अनुबंध का हिस्सा नहीं होता है वह भी प्लेइंग 11 का हिस्सा होता है।

महेंद्र सिंह धोनी ने खुद ही अभी टीम चयन से खुद को बाहर किया हुआ है, यही कारण है कि वह किसी सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। बीसीसीआई की ओर से कहा गया है कि जब एम एस धोनी खुद को सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध बताएंगे तो उनका चयन किया जा सकता है।

कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में कौन शामिल हैं?

ग्रेड A+ (7 करोड़ सालाना) : विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह

ग्रेड A (5 करोड़ सालाना) : अश्विन, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, शिखर धवन, मो. शमी, ईशांत शर्मा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत

ग्रेड B (3 करोड़ सालाना) : ऋद्धिमान साहा, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पंड्या, मयंक अग्रवाल

ग्रेड C (1 करोड़ सालाना) : केदार जाधव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर

Comments are closed.