बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Big Breaking: नालंदा में दो गुटों में हिंसक झड़प, पांच लोगों की मौत

396

पटना Live डेस्क। नालंदा में अभी-अभी, जमीन विवाद में दो गुटों में हिंसक झड़प हो गयी है। हिंसक झड़प में करीब 5 लोगों की मौत हो गयी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस के आलाधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
पूरे घटनाक्रम की बात करे तो जिले के छविलपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में दो गुटों में पहले कहासूनी शुरू हुई। देखते ही देखते दोनों गुट के लोग इकट्ठा होने लगे। कहासूनी हिंसक झड़प में बदल गयी। हिंसक झड़प के दौरान गोलीबारी भी हुई है। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी। एक के बाद एक पांच मौत से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। गोली लगने से दो लोग जख्मी भी हो गए हैं।
घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी तुरंत मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गयी। पुलिस के पहुंचते ही मामला शांत हुआ। पुलिस ने सभी शव को बरामद कर लिया है। साथ ही उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर गोली लगने से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गयी है।

Comments are closed.