बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG Breaking (Exclusive वीडियो) बजरंग दल के सक्रिय कार्यक्रता व छपरा सदर अस्पताल के कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या

254

पटना Live डेस्क। बिहार के छपरा जिले में अपराधियों का कहर लगातार जारी है। अपराधियों की बंदूक से निकला बारूद इंसानी ज़िन्दगियों को लील रहा है। इसी क्रम में सोमवार की देर रात जिले के गङखा थाना क्षेत्र के अलोनी बाजार रायपुरा बाइपास पथ पर पेट्रोल पंप के पास एक कंप्यूटर ऑपरेटर की चाकू मार कर हत्या कर दी गयी। मकतूल पीयूष आनंद छपरा सदर अस्पताल में आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। वह छपरा नगर थाना क्षेत्र के मौना मुहल्ले के निवासी अधिवक्ता गंगोत्री प्रसाद के बेटे थे।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात को करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात अपराधियों ने पीयूष को चाकू मार दिया, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। पीयूष आनंद कहां जा रहे थे या कहां से आ रहे थे। इस बाबत अभी किसी प्रकार की।पुख़्ता जानकारी नही मिल पाई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और घटना स्थल से एक बाइक बरामद किया गया है। अपराधियों ने पीयूष को पीठ में गोली मारी है। हत्या जिस जगह पर की गयी है, वह काफी सुनसान इलाका है। ऐसी आशंका जतायी गयी है कि अपराधी या तो छपरा से ही मृतक का पीछा करते हुए गये होंगे या वापस लौटने के दौरान अपराधी वहीं से पीछे लगे होंगे,जहां से वह वापस लौट कर आ रहे थे।                                              सारण पुलिस इन तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव का रात में ही पोस्टमार्टम कराये जाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि वह पीयूष बजरंग दल के भी  सक्रिय कार्यकर्ता थे। इसके अलावा पिछले चुनाव में छपरा नगर निगम में वार्ड संख्या 35 से वार्ड पार्षद के पद के लिए चुनाव भी लड़ चुके थे। इस घटना के कारण लोगों में खलबली मच गई है। सदर अस्पताल में शव लाने के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी है।छपरा में हुई इस हत्या को लेकर आम लोगों ने मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से छपरा बंद का आह्वान किया है।

Comments are closed.