बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News (वीडियो) सुबह 3 बजे छापेमारी करने बाढ़ जेल पहुंच गईं एएसपी लिपि सिंह, वार्ड से चाकू व मोबाइल बरामद

584

पटना Live डेस्क। पटना जिला के बाढ़ उपकारा जेल अहले सुबह लगभग 3 बजे जब तमाम बंदी नींद की आगोश में थे, तभी सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के नेतृत्व में छापामारी की गई। इस औचक छापामारी के दौरान बाढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी सुमित कुमार भी साथ रहे। दरसअल, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी जेल में रह रहे कुख्यातों पर भी पुलिस की नजर पैनी हो गई है। आपराधी किसी तरह की घटना को अंजाम न दें इसके लिए पुलिस पटना पुलिस चौकन्नी है। इसी क्रम के मंगलवार की सुबह अचानक एएसपी लिपि सिंह और बाढ़ एसडीएम सुमित कुुमार बड़ी संख्या में जवानो साथ बाढ़ जेल पहुंच गए। इस दौरान वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सभी वार्डों की लगभग 3 घण्टटे तक सघन तलाशी ली। इस दौरान कुछ आपत्ति जनक सामान मिले हैं।

                              इस छापेमारी के दौरान एक वार्ड से कई प्रतिबंधित सामान मिले। इसमें तीन मोबाइल एक बैट्री, चाकू लोहे की राड एवं अन्य सामान जब्त किए गए। एएसपी लिपि सिंह ने बताया कि बाढ़ जेल में कई सजायाफ्ता और कुख्यात अपराधी बंद हैं।इन अपराधियों को दूसरे जेलों में शिफ्ट किया जाएगा। जेल में छापेमारी के दौरान बंदियों को दूसरे जेलों में शिफ्ट करने के मामले की भी समीक्षा की गई है।

                            बताया जाता है कि हाल में घटित कुछ आपराधिक घटनाओं में जेल में बंद कैदियों की संलिप्तता की सूचना पुलिस को मिली थी तथा यह भी जानकारियां मिल रही थी कि बाहर के अपराधियों का जेल में बंद कैदियों से संपर्क बना हुआ है। इस सूचना के बाद छापामारी की गई है।एएसपी लिपि सिंह ने बताया कि ये नियमित चेकिंग है। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस मुस्तैद है। अपराधकर्मियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाने की ठान ली है। किसी को बक्शा नहीं जाएगा। एएसपी ने कहा कि हमने जेल प्रशासन को कैदियों पर विशेष निगरानी रखने को कहा है।

Comments are closed.