बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

धनतेरस पर बिहारियों ने वाहनों की जमकर की खरीदारी 11 हज़ार बाइक और 5500 फोर व्हीलर्स ख़रीदे 

227

 

पटना Live देस्क। बिहारवासियों ने धनतेरस के मौके पर औटो मोबाइल सेक्टर पर जमकर अपनी कृपा बरसाई है।इस बार लोगों ने जमकर खरीदारी की। वहीं, इस बार खरीदी का बदला ट्रेंड नजर आया। सूबे में करीब 5500 फोर व्हीलर्स और तकरिबन 11 हजार 2 व्हीलर्स की सेल हुई है। गाड़ियों की डिलीवरी के लिए सुबह से ही लोग एजेंसी में पहुचना शुरू हो गए थे।टीवीएस ने राजधानी में करीब 1200 दो पहिया वाहन बेचे। इसमें 400 अपाचे और 500 स्कूटी की बिक्री हुई। होंडा की पटना में सबसे अधिक एक्टिवा स्कूटी बिकी। वहीहीरो मोटो कॉर्प ने पटना में 2500 जबकि सूबे में पांच हजार से अधिक दो पहिया वाहन बेचे। हीरो का स्पेलेंडर, पैसन, ग्लैमर, मेस्ट्रो व प्लेजर अधिक बिका।टीवीएस मोटर कंपनी के एक वरीय अधिकारी ने बताया कि पटना समेत पूरे बिहार में 30 प्रतिशत बिक्री हाईपावर वाले बाइक की हो रही है।

 

वही अग़र बता फोर व्हीलर्स की करे तो धनतेरस में लोगों ने विभिन्न कंपनियों की टॉप मॉडल को ज्यादा पसंद किया है। स्कॉर्पियो के टॉप मॉडल के रूप में 15 लाख रुपए का एस10 और 14 लाख का एस6 प्लस की खूब डिमांड रही। पूरे बिहार में 5500 से अधिक चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई। वही मारुति की सबसे अधिक स्विफ्ट और वैगन आर गाड़ी बिकी।हुंडई की 170 गाड़ियां पटना में बिकीं। पटना में लोग महंगी गाड़ियां अधिक खरीद रहे हैं।अधिक भीड़ के कारण गाड़ियों की बुकिंग के बावजूद कुछ लोगों को डिलीवरी नहीं हो पाई।

धनतेरस पर हुई इन गाड़ियों की डिलीवरी
कंपनी    पटना    बिहार
हुंडई      170    450
मारुति     600    1200
होंडा       125    250
महिंद्रा     700    3000
अन्य        200    600
टू व्हीलर्स
कंपानी    पटना     बिहार
हीरो         2500    5500
टीवीएस    1200    2500
होंडा         1300    2500
अन्य           400    800

Comments are closed.