बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी ख़बर(वीडियो) बिहार में शराबी का दुःसाहस पुलिसवाले का सरेआम पकड़ा कॉलर तो हाथ बांध कर खाकी वाले ने बेल्ट से की जमकर धुनाई

265

पटना Live डेस्क। सूबे में पूर्ण शराबबंदी है। लेकिन ज़मीनी हकीकत से क्या आम क्या खास सभी वाकिफ़ है। हालात ये है कि मोटे मुनाफे का धंधा बन चूक़ा शराब। दिखता कही नही पर बिक़ता हर जगह है। इसी कड़ी में बिहार के सहरसा जिले में एक युवक जिसके पास से पुलिस ने पुलिस को उसके पास से 12 लीटर महुआ शराब बरामद किया है,पकड़े जाते समय नशे धुत्त था। शराब के नशे बेसुध युवक ने सिविल ड्रेस (ट्रैक सूट) में रहे पुलिस ऑफिसर का कॉलर पकड़ लिया। फिर क्या था यह गलती उसे काफी महंगा पड़ा। पुलिस ऑफिसर ने वहां मौजूद लोगों की मदद से उसके दोनों हाथ बांध दिए और फिर बीच सड़क पर युवक के कमर से उसका ही बेल्ट निकालकर उसी बेल्ट से जमकर पीटना शुरू कर दीया। ताबड़तोड़ बरसते बेल्ट की मार से युवक चीखने लगा। वह बार-बार बख्श देने की गुहार लगा रहा था। कहता रहा कि इतनी पिटाई से मर जाऊंगा,लेकिन पुलिस का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। युवक की पिटाई का तमाशा देख रहे लोग पुलिस ऑफिसर को युवक को और पीटने के लिए उकसा रहे थे।
यह घटना सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के बड़गांव पंचायत के बलिया गांव की है। बसनही थाने के एएसआई खगेंद्र कुमार ने मिली सूचना पर एक युवक को ऑटो से शराब के साथ पकड़ा लिया। युवक को गिरफ्तार करते वक्त चुकी एएसआई खगेन्द्र ट्रैक सूट पहने थे युवक को अन्दाज़ा नही हुआ कि सामने वाला पुलिस कर्मी है। नशे के झोंक में उसने खगेंद्र का कॉलर पकड़ लिया और जोर जोर से बोलने लगा पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। युवक द्वारा गिरेबान पकड़े जाने पर खगेंद्र न केवल भड़क गए बल्कि युवक को कई तमाचे जड़ दिए तो वो कुछ अपशब्द बोलने लगा।                                                               फिर तो पहले तो उन्होंने युवक को कई थप्पड़ मारा फिर उसके दोनों हाथ बांध दिए। खगेंद्र ने हाथ बांधने के बाद युवक को ऑटो से बांधा और उसी का बेल्ट खोलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। पिटाई खाने वाले युवक का नाम राजकिशोर यादव है। पुलिस को उसके पास से 12 लीटर महुआ शराब बरामद किया। पकड़े जाते समय वह नशे की हालत में था। जांच के लिए उसे सहरसा भेजा गया।

 

Comments are closed.