बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

अश्विनी चौबे के विवादित बोल,कहा-छोटी बीमारी के लेकर भी एम्स पहुंच जाते हैं बिहार के लोग…

203

पटना Live डेस्क. केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार के मरीजों को लेकर विवादित बयान दिया है..जिससे सूबे की सियासत गरमा गई है…अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार के लोग एक छोटी सी बीमारी होने पर भी दिल्ली एम्स में इलाज कराने पहुंच जाते हैं..जिसकी वजह से एम्स में इतनी भीड़ लग जाती है…अश्विनी चौबे ने कहा कि उन्होंने एम्स के अधिकारियों को कहा है… कि ऐसे लोगों का बिना इलाज किये उन्हें वापस बिहार भेज दें..

रविवार को पटना में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने टीकाकरण के लिए मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की शुरूआत की और इसी मौके पर उन्होंने ये विवादित बयान दिया… उनके इस बयान के बाद बिहार में विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है…

वैसे अश्विनी चौबे विवादित बयान देने के लिए जाने जाते हैं.. उन्होंने नवादा जिले के रजौली में अश्विनी चौबे ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूतना बताते हुए कहा था कि लालू और नीतीश इस पूतना की गोद में बैठकर जहर पीने के लिए छटपटा रहे हैं… चौबे ने राहुल गांधी को विदेशी तोता बताया था…

चौबे ने कहा था सोनिया तो इटली की गुडिय़ा है, जहर की पुडिय़ा है.. देश में जहर मत घोलो.. उनके इस बयान के बाद कांग्रेस ने उनपर केस दर्ज कराया था..

 

Comments are closed.