बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

कौकव कादरी के बयान पर बिफरे अशोक चौधरी समर्थक,पूछा-किस बात का प्रायश्चित करें अशोक चौधरी?

188

पटना Live डेस्क. प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकव कादरी के एक बयान ने एक बार फिर कांग्रेस में हलचल मचा दी है…दरअसल पिछले दिनों ही कौकव कादरी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी को प्रायश्चित करने की सलाह दी थी..इस बात से नाराज अशोक चौधरी  के समर्थक विधान पार्षद दिलीप चौधरी और प्रदेश प्रवक्ता विनोद सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है.. दिलीप चौधरी और विनोद यादव ने कादरी से पूछा है कि अशोक चौधरी को किस बात के लिए प्रायश्चित करना चाहिए? क्या पंचायत स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने के लिए या फिर बिहार विधानसभा में कांग्रेस को चार से 27 सीट दिलाने के लिए?

दोनों नेताओं ने कौकब कादरी को याद दिलाया कि फिलहाल वे महज कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हैं.. और उनका यह अहंकार समझ से परे है..दिलीप चौधरी और विनोद यादव ने कहा कि कादरी जी कांग्रेस के ऐसे नेता हैं जो दूसरे दल से कांग्रेस में आए हैं.. और सीपी जोशी के आशीर्वाद से कार्यकारी व्यवस्था के तहत प्रदेश अध्यक्ष बने हैं.. कादरी अभी कांग्रेस का मोहरा भर हैं… इसलिए ज्यादा व्याकुल होने की जरूरत नहीं है.. उन्हें खुद को संभाल कर रखना चाहिए…

बता दें कि कादरी ने प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी को प्रायश्चित करने की सलाह दी थी…

 

 

 

Comments are closed.