बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BIG Breaking – अशोक चौधरी की होगी अध्यक्ष पद से छुट्टी, कांग्रेस हाई कमान नाराज

196

पटना Live डेस्क। कांग्रेस की बिहार इकाई में मचे घमासान और पार्टी में टूट के कयासों के बीच प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी को आखिर कार बिहार कांग्रेस पद से विदाई तय लग रही है। उल्लेखनीय है कि बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी से पार्टी आलाकमान नाराज है। सूत्रों के हवाले से आयी खबर के अनुसार जल्द ही अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है।कांग्रेस आलाकमान ने अशोक चौधरी को पार्टी तोड़ने की कोशिश का दोषी माना है।जिसके बाद उनके खिलाफ पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई का मन बनाया है।बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान अशोक चौधरी से बेहद नाराज है। हालात का अंदाज़ा होते ही पूर्व शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी कि भावुक लहज़े में बतायाकि जिस पार्टी को उन्होंने अपने जीवन के 25 साल दिए, उसी पार्टी में उन्हें साइड लाइन करने की कोशिश हो रही है।


दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान एक के बाद एक बैठक कर विधायकों को तलब कर रहे हैं।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी बिहार कांग्रेस को लेकर डैमेज कंट्रोल में लगे हैं। बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद से कांग्रेस की टूट की खबरें आने लगीं। बताया गया कि कांग्रेस के कुल 27 विधायकों में से 18 टूट कर जनता दल (यू) या बीजेपी में जा सकते हैं। हालांकि बीजेपी इन विधायकों को अपनाने में ज्यादा उत्सुक नहीं दिख रही है।जेडीयू में जाने को लेकर आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी नीतीश कुमार पर आरोप लगा चुके हैं।हालांकि नीतीश कुमार ने इसका जवाब भी दिया कि लालू यादव कांग्रेस को हमेशा अपने पॉकेट में रखने के लिए उसे डरा कर रखना चाहते हैं। इसलिए वो ऐसी बात करते हैं।

 

Comments are closed.