बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG Breaking–बेगुसराय में अपराधियों का तांडव “भारतीय सेना” के जवान की गोली मार हत्या

259

पटना Live डेस्क। बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नही ले रहा है।इसी क्रम अभी-अभी बेगुसराय के शामहो थाना क्षेत्र में सेना के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है।बताया जा रहा है कि नाव से नदी पार करने को लेकर हुए विवाद में जवान को गोली मार गई है। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। वही घटना की सूचना मिलते ही शामहो थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है।                                    मिली जानकारी के अनुसार घटना शामहो थानाक्षेत्र के बिजुलिया की है।आर्मी जवान धर्मराज सिकंदराबाद में पोस्टेड था और एक दिन की छुट्टी लेकर पटना से बेगूसराय आया और अपने गांव जाने ख़ातिर नाव पर सवार होकर अपने पैतृक गांव जा रहा था।                               इसी दौरान नाव पर सवार कुछ लोगों के साथ उसकी बकझक हो गई और फिर देखते ही देखते दूसरे पक्ष के एक युवक जवान को गोली मार कर हत्या कर दी। वही इस सनसनी वारदात को शुक्रवार की शाम को ही आज़म दिया गया बताया जा रहा है काफी खोजबीन के बाद आज उसकी लाश बरामद की गई है।

Comments are closed.