बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BIG NEWS – फीफा विश्व कप में बड़ा उलटफेर – क्रोएशिया ने अर्जेंटीना को 3-0 से हराया,राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह

254

पटना Live (स्पोर्ट्स) डेस्क। रूस की राजधानी मास्को में जारी फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल के ग्रुप-D के मुकाबले में कोएशिया ने खिताब की दावेदार मानी जा रही अर्जेंटीना को क्रोएशिया 3-0 से हरा दिया है। इस हार ने  अर्जेंटीना के लिए रास्ता बहुत मुश्किल हो गया है। वही इस जोरदार जीत के बाद क्रोएशिया राउंड ऑफ 16 में पहुंच गई है।

                      क्रोएशिया के लिए रेबिच ने 53वें मिनट में गोल किया। इसके बाद लूका मेडरिच ने 80वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया। वही  क्रतीसरा गोल इवान राकितिच ने इंजरी टाइम में किया ।इस गोल ने अर्जेंटीना के प्रशंसकों का दर्द और बढ़ादिया।अर्जेन्टीना के गोलकीपर की चूक                    अर्जेंटीना के गोलकीपर गेंद को क्लियर करने में बड़ी चूक की। वह गेंद को क्रोएशियाई खिलाड़ी रिबिच के ऊपर से नहीं निकाल पाए और उन्होंने अपने दाएं पैर से किक लगाकर गेंद को नेट में धकेल दिया।

मेडरिच का शानदार गोल – इसके बाद 80वें मिनट में मेडरिच ने गोल कर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया। यह बढ़त आखिर तक कायम रही। उन्होंने मैच खत्म होने से 10 मिनट पहले गोल कर क्रोएशियाई खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी। इस गोल के बाद क्रोएशियाई कोच झूम उठे। 

लियोनो मेसी का नही चला जादू                  रविवार को 31 साल के हो रहे मेसी इस मैच में बिलकुल भी रंग में नहीं थे। वह क्रोएशिया के खिलाफ एक भी शॉट लगाने में नाकाम रहे। पांच दिन पहले वह आईसलैंड के खिलाफ मेसी पेनल्टी से चूक गए थे। यह मैच 1-1 से बराबर रहा था।

हाफ टाइम तक दोनों बराबर 

हाफ टाइम तक दोनों ही टीमों का स्कोर 0-0 रहा। पहले हाफ में दोनों ही टीमों को गोल करने के मौके मिले लेकिन कोई भी टीम उसे गोल में तब्दील नहीं कर सकी।

मौकों का फायदा नहीं उठाया                  पहले हाफ अर्जेंटीना के पास ज्यादा पजेशन रहा लेकिन वह अपने आक्रामण को परिणाम तक नहीं पहुंचा सका। उनका डिफेंस भी लचर नजर आया। अर्जेंटीना टीम काफी हद तक लियोनल मेसी पर निर्भर रही और वह आज रंग में नजर नहीं आए।

क्या हैं अर्जेंटीना के लिए रास्ते                         अर्जेंटीना के लिए अब नॉकआउट में पहुंचना मुश्किल हो गया है। अब शुक्रवार को नाइजीरिया आइसलैंड को हरा दे या फिर बराबरी पर रोक दे और फिर अर्जेंटीना नाइजीरिया को हरा दे तभी उसके लिए कोई राह बन सकती है।
क्रोएशिया ने ग्रुप डी के अपने पहले मुकाबले में नाइजीरिया को हराया था। वहीं अर्जेंटीना को आईसलैंड के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा था।

Comments are closed.