बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News (viral वीडियो) बिहार में मुहर्रम के जुलूस में डीजे पर बजा पाक समर्थन वाला गाना, वायरल हुआ वीडियो।

319

पटना Live डेस्क। बिहार में मुहर्रम के जुलूस के दौरान रंग में भंग डालने की कोशिश नाकाम रही। रोहतास के डिहरी ऑन सोन में शुक्रवार की रात मुहर्रम के जुलूस के दौरान असामजिक तत्‍वों ने पाकिस्‍तानी मुजाहिदों द्वारा गाए जाने वाले गीत को सरेआम डीजे की धुन पर बजा कर कर सनसनी फैला दी। अब इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कर रही है।                                   दरअसल यह वायरल वीडियो 21 सितंबर का बताया जा रहा है। जिसमे राष्ट्र विरोधी गीत डीजे पर बजाया गया है। इस का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया था।                     जानकारी के अनुसार रोहतास के डिहरी बाज़ार में शुक्रवार की रात डीजे पर देशविरोधी गाने गाए गए और इसका वीडियो वायरल किया गया। पाकिस्तानी मुजाहिदों द्वारा गाए जाने वाले गीत के वायरल वीडियो को लेकर अब पुलिस ने कार्रवाई शुरू करने का दावा किया है।
फिलहाल यह स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है कि घटना के वक्‍त मौके पर मजिस्ट्रेट व पुलिसकर्मी तैनात थे या नहीं। अगर ऐसा पाया गया तो उन्‍होंने तत्‍काल कार्रवाई क्‍यों नहीं की, यह भी सवाल है।

Comments are closed.