बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बहन गायत्री देवी के शव को कांधे पर लेकर विधायक अनन्त सिंह शवयात्रा में शामिल सैकड़ो लोगो के साथ अंतिम संस्कार ख़ातिर जगमालबीघा गंगा घाट पहुचे

912

पटना Live डेस्क। बिहार की सियासत में हमेशा से चर्चित रहे मोकामा के निर्दलीय व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को गुरुवार को एक बड़ा पारिवारिक झटका और सदमा लगा। अनंत सिंह की तीन बहनों में सबसे बड़ी बहन गायत्री देवी उर्फ गातो दीदी का दिल्ली में निधन हो गया। उनकी बड़ी बहन गायत्री देवी बीते दिसम्बर माह से ही दिल्ली के एम्स में इलाजरत थीं। उनकी नाजुक हालत को देख बुधवार की रात ही एम्स के चिकित्सकों ने जवाब दे दिया था।इसके बाद परिजन उन्हें कोमा की स्थिति में ही लेकर पटना के जगमालबीघा गांव के लिए चले थे पर उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।                      गौरतलब है कि अपनी बहन को देखने और उनकी सेवा के लिए विधायक खुद कई बार दिल्ली जा चुके हैं और एम्स जाकर उन्हें अपने हाथोंं से खाना खिलाते रहे।गायत्री देवी का विवाह पटना जिले के ही जगमाल विगहा गांव में ललन सिंह से हुआ था जिन्हें अनंत सिंह के बड़े भाई दिलीप सिंह ने डमरु नाम देर रखा था।                                      
शुक्रवार की सुबह बड़ी बहन गायत्री देवी के घर यानी जगमलबीघा पहुचे मोकामा विधायक और तमाम नाते रिश्तेदारों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार की तैयारी के बाद शव को कांधे पर लेकर विधायक अनन्त सिंह शवयात्रा में शामिल सैकड़ो लोगो के साथ अंतिम संस्कार ख़ातिर जगमाल बीघा गंगा घाट की चल पड़े जहां स्वर्गीय गायत्री देवी के शव को वैदिक रीतिरिवाज के बीच पंचतत्व में विलीन कर दिया जाएगा।

Comments are closed.