बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News -(video) मोकामा विधायक अनंत सिंह का सीधा आरोप ASP लिपि सिंह, मन्त्री नीरज कुमार, भोला और मुकेश सिंह मिलकर रच रहे है साज़िश

680

पटना Live डेस्क। बिहार के मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने हत्या की सुपारी देने के कथित ऑडियो वायरल होने के मामले में गुरुवार को  अपना वॉयस सैंपल देने के बाद नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में खुद को निर्दोष बताते हुए अनंत ने कहा कि इस सारे खेल के पीछे मंत्री नीरज सिंह और बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह जो जदयू सांसद आरसीपी सिंह की बेटी हैं का मिलाजुला हाथ है।

नीरज सिंह मोकामा से चाह रहे चुनाव लड़ना

 पुलिस मुख्यालय से बाहर निकलने के बाद अनंत सिंह ने कहा कि मंत्री नीरज सिंह मोकामा से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसलिए वो मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं। अनंत ने कहा कि जिस भोला सिंह की हत्या की सुपारी देने की बात कही जा रही है, वह बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह साथ उठता-बैठता है। जो अपराधी पकड़े गए हैं, उनसे मेरे खिलाफ मारपीट कर बयान दिलवाया गया है। अभी तक चार बार आवाज का सैंपल दिया है। अब तो पुलिस का काम है कि वो सच को साबित करे। लेकिन अगर पुलिस लिपि सिंह और मंत्री नीरज के मन से चलेंगे तो हम निर्दोष साबित नहीं होंगे। भोला सिंह कुख्यात अपराधी है। जिसपर 50 हजार का ईनाम है। उसको सीबीआई भी खोज रही है। लेकिन बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह उसकी खातिरदारी कर रही है। उसके साथ मिलकर साज़िश रच रही है।

अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए विधायक ने कहा कि अगर मेरे साथ किसी की बातचीत हुई तो उसे भी जांच के लिए बुलाना चाहिए था।भोला सिंह जिसकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है के बाबत अनंत बोले कि वहां की एएसपी लिपि सिंह साथ में बैठ कर भोला सिंह से बात करती हैं।जहां तक मेरे खिलाफ दिए गए बयान की बात है तो लोगों को पीटने के बाद पुलिस ने ये बयान लिया है।

विदित हो कि यह पहला अवसर नही जब अनंत सिंह ने बाढ़ ASP लिपि सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हो। पूर्व में भी लोकसभा चुनाव के दौरान भी लिपि सिंह के खिलाफ मुंगेर से लोक सभा से कांग्रेस प्रत्याशी रही अनन्त सिंह की पत्नी नीलम देवी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी।  तदुपरान्त चुनाव आयोग ने लिपि सिंह को बाढ़ से हटा दिया था। उनकी जगह रतन किशोर झा को बाढ़ डीएसपी बनाया गया था।  आपको बता दे की लिपि सिंह जदयू के महासचिव और सांसद आर सी पी सिंह की बेटी है।

क्या थे आरोप 

लिपि सिंह के ऊपर अनंत सिंह के करीबियों को जान बुझ कर परेशान करने का आरोप लगा था। उस दौरान अनन्त सिंह में कई बार अपने समर्थकों को परेशान और प्रताड़ित करने का आरोप बाढ़ एएसपी पर चस्पा किया था।

Comments are closed.