बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

पाकिस्तान से वापस लौटी गीता पर बिहारी दंपति का दावा,कहा-‘हमारी तस्वीर दिखाने पर हमें पहचान लेगी गीता,हम ही हैं उसके माता-पिता’

231

पटना Live डेस्क. बिहार के बरबीघा के रहनेवाले एक दंपती ने दावा किया है कि.. पंजाब के करनाल में ट्रेन में छूटी उनकी बच्ची ही गीता है… गीता दो साल पहले पाकिस्तान से लौटी थी.. गीता पिछले दो साल से अपने परिजनों से मिलने को बेचैन है… सुषमा स्वराज की विशेष पहल के बाद देश लौटी गीता के परिवार वालों को खोजने में सरकार भी दो साल में असफल रही…. कई लोग गीता को अपनी संतान होने का दावा कर चुके हैं, लेकिन डीएनए की जांच में अब तक सारे दावेदार फेल हो चुके हैं….

दावा करने वाले दंपती बरबीघा मिशन ओपी से सटे नालंदा जिले के सारे थाना के अलीनगर निवासी रामस्वरूप चौधरी और चिंता देवी हैं… चिंता देवी ने बताया कि गीता उनकी खोई हुई बेटी पूजा है.. और जब उनकी बेटी को हमारी तस्वीर दिखाई जाएगी तो वह हमें पहचान लेगी.. गीता की तस्वीर मोबाइल पर दिखाए जाने के बाद पड़ोसियों ने भी गीता को पहचानने का दावा किया… और कहा कि गीता अपने माता पिता को तुरंत पहचान जाएगी.. दरअसल रविवार को विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने बिहार और झारखंड के मुख्यमंत्री से विशेष आग्रह कर गीता के परिजनों के तलाश करने का निवेदन किया था…

विदेश मंत्री ने इन दोनों राज्यों से ही गीता के संबंध होने का हवाला देते हुए समाचार माध्यमों पर खबर चलाये जाने की अपील की थी… परिजनों को खोजने वाले को एक लाख रुपए ईनाम की भी घोषणा विदेशमंत्री ने की है…

चिंता देवी ने बताया कि बारह-चौदह साल पहले वे लोग हरियाणा के करनाल के ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने गए थे.. वहीं घर वापसी के क्रम में उनकी गूंगी बेटी स्टेशन पे ही छूट गई.. और बहुत खोजने पर नहीं मिली.. उन्होंने पूजा के सर पर गोदना और कटे का निशान भी है…

 

Comments are closed.