बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

देखिये (वीडियो) मानव श्रृंखला के दौरान बेगूसराय में BDO साहब की दंबगई पड़ी भारी, दौड़ा दौड़ा कर हुई कुटाई

292

पटना Live डेस्क। बिहार के बेगूसराय जिले में मानव श्रृंखला के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी को दबंगई दिखाते हुए लाठी चलना भारी पड़ गया। लाठी चलाने से गुस्साए स्‍थानीय लोगों ने बीडीओ के साथ हाथापाई करते हुए दौड़ा दौड़ा जमकर कूट दिया। किसी तरफ बीच बचाव और आरजू मिन्नत कर बीडीओ को जान बचाकर भागना पड़ा।
कल्याणपुर गांव के निकट एनएच 31 पर श्रृंखला का निरीक्षण कर रहे बीडीओ मनोज कुमार के साथ स्थानीय ट्रैक्टर चालक व उसके परिजन से जमकर नोकझोंक हुई। स्थानीय लोगों एवं सरकारी कर्मियों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ।बताया जाता है कि मानव श्रृंखला के दौरान ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के साथ अपने घर नवटोलिया जा रहा था। जिसे देख बीडीओ ने गाड़ी किनारे लगाने को कहा। बावजूद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर कुछ दूर आगे बढ़ गया। चालक के अनुसार उसके साथ मारपीट की गई। जिससे उसके हाथ में चोट आई है। मानव श्रृंखला समाप्त होते ही आक्रोशित चालक एवं परिजन बीडीओ से हाथापाई पर उतर गए एवं बीडीओ विरोधी नारे लगाने लगे। काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ। इंस्पेक्टर तारिणी सिंह ने घटना की पुष्टि की। देखिये कैसे कुटे गए दबंग बीडीओ साहब …

 

Comments are closed.