बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News -पूरे शरीर में दर्द 3 दिन से ठीक नहीं लग रहा आपकी दुआओं की जरूरत

656

पटना Live (नेशनल) डेस्क। पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान साहिबजादा मोहम्मद शाहिद खान अफरीदी हमेशासुर्खियों में रहते हैं। ये पूरा नाम है पाकिस्तान के लेग स्पिनर और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अपने फैन्स के बीच बूम बूम अफरीदी के तौर पर पहचाने वाले उस खिलाड़ी का जो 16 वर्ष का ही लंबे दौर तक बना रहा। इनके करीबी इन्हें लाला कहकर पुकारते हैं और दुनिया इन्हें शाहिद अफरीदी के नाम से जानती पहचानती है। लेकिन विगत कुछ समय से शाहिद अफरीदी अपने बड़बोले बयान के कारण सुर्खियों में छाए रहे। अपने विवादित बयानों के चलते वह हर किसी ने निशाने पर थे।

ख़ैर, शाहिद अफीरदी (Shahid Afridi) कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट में आ गए हैं।उन्‍होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुरुवार से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी।

बहरहाल,बूम बूम कोरोना के कहर के बीच खूद के नाम से स्थापित ‘शाहिद अफरीदी फाउंडेशन’ के जरिए पाकिस्तान में लोगों को राशन और सैनिटाइजर जैसी चीजें बंटवा रहे हैं। तो वही दूसरी तरफ शाहिद ने अपने वालिद के नाम पर साहिबजादा फज़ल रहमान चैरिटी हॉस्पिटल बनवाया है। इसमें भी कोरोना के लिए एक आइसोलेशन वॉर्ड शुरू किया गया है। अफरीदी पाकिस्‍तान में कोविड-19 से पीड़ितों के लिए मसीहा बन गए थे। वे घूम घूमकर लोगों की मदद कर रहे थे।

लेकिन, अब वो खुद संक्रमण का शिकार हो गए है। इस बात की जानकारी ट्वीट कर खुद लाला ने बताई। शाहिद अफरीदी ने लिखा है, ‘गुरुवार से ही मेरी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। मेरे शरीर में काफी दर्द हो रहा था। मेरा कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया है। मेरे जल्दी ठीक होने की आप सब दुआ करें।

दरअसल कुछ समय पहले अफरीदी ने पाकिस्‍तान के लोगों की मदद करने के लिए अपने फाउंडेशन के लिए युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) से मदद मांगी थी।

अफरीदी अपने फाउंडेशन के जरिए गरीब लोगों को राशन बांट रहे थे। खुद अपने हाथों से जूते चप्‍पल पहना रहे थे। हालांकि उन्‍होंने कई बार सोशल डिस्‍टेंसिंग का ध्‍यान नहीं रखा।

Comments are closed.