बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Breaking – गोपालगंज में वकील को कोर्ट आने के क्रम में मारी गई गोली,गम्भीर रूप से जख्मी

325
  • घटना के वक्त वकील अपने मुंशी के साथ कोर्ट जा रहे थे
  • चलती बाइक पर मारी गई गोली
  • वकीलों का उग्र प्रदर्शन, कामकाज ठप्प

पटना Live डेस्क। सूबे में अपराधी पूरी तरह बेलगाम और बेक़ाबू हो चुके है। खाकी का खौफ बिल्कुल खत्म हो चुका है। इसी क्रम में अभी अभी बेखौफ अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है। इसी क्रम एक बड़ी खबर गोपालगंज से मिल रही है जहाँ अपराधियों की बंदूक ने एक वकील को निशाना बनाया है।

जिले के उचकागांव थाने के दहिभता गांव के समीप शुक्रवार की सुबह सिविल कोर्ट के वकील टुनटुन राम  कोर्ट आ रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने वकील को गोली मार दी और फरार हो गये। गोली लगने से जख्मी टूनटुन को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया। उधर घटना की जानकारी होने के बाद वकील उग्र हो गए तथा कोर्ट का काम ठप कर प्रदर्शन करने लगे। इस बीच न्यायालय का कामकाज पूरी तरह से ठप रहा।

बताया जाता है कि अधिवक्ता गोपालगंज के बरगछिया गांव के रहने वाले हैं। घटना उस हुई जब अधिवक्ता अपने मुंशी के साथ घर से बाइक पर सवार होकर कोर्ट आ रहे थे। गोली मारकर बदमाश फरार हो गया। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। उधर घटना की जानकारी होने के बाद वकील उग्र हो गए तथा कोर्ट का काम ठप कर प्रदर्शन करने लगे। इस बीच न्यायालय का कामकाज पूरी तरह से ठप रहा।

Comments are closed.