बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News (वीडियो) अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर लगाया यौन शोषण का आरोप, कंगना बोलीं- गिरफ्तार करो

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस पायल घोष ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।पीड़ित अभिनेत्री ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार, वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले को संज्ञान में लिया है।

623

पटना Live डेस्क। एक्टर सुशान्त सिंह राजपूत की रहस्यमय तरीक़े से हुई मौत के बाद से ही  मुम्बई मायानगरी स्थित फ़िल्म इंडस्ट्री पर संकट के बादल उमड़ घुमड़ रहे है।नशेबाजी और ड्रग्स पार्टी के बाद लंबे दौर से जारी यौन शोषण का मुद्दा फिर एक बार खुलकर सामने आ गया है। दरअसल, फिल्म ‘पटेल की पंजाबी शादी’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने फिल्म निर्माता – निर्देशक अनुराग कश्यप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐक्ट्रेस पायल घोष ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। ऐक्ट्रेस ने ट्वीट कर पीएमओ से मदद की गुहार लगाई है और अपनी सुरक्षा को खतरा बताया है। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले को संज्ञान में लिया है। हालांकि, अभी तक अनुराग कश्यप की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

पायल घोष ने ट्वीट कर अपनी आपबीती साझा की है। उन्होंने लिखा है, ‘अनुराग कश्यप ने मेरे साथ बहुत बुरे ढंग से जबरदस्ती की है। नरेंद्र मोदी जी कृपया इसके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई करें। देश को पता चले की इस क्रिएटिव आदमी के पीछे एक राक्षस है।’

पायल घोष ने पीएम से अपनी सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा है कि वो जानती हैं कि उन्हें अनुराग कश्यप नुकसान पहुंचा सकते हैं। साथ ही पायल ने कहा है कि उनकी सुरक्षा खतरे में है।

एक वीडियो पायल घोष ये कहती हुई नजर आ रही हैं कि अनुराग कश्यप ने उनके साथ जबरदस्ती की। उन्होंने कहा, ‘अनुराग कश्यप ने मुझसे कहा कि मेरे साथ काम करने वाली अभिनेत्रियां जैसे हुमा कुरैशी, ऋचा चड्ढा, माही गिल सिर्फ एक कॉल दूर हैं। जब भी मैं उन्हें फोन करता हूं, वो दौड़ कर मेरे पास आ जाती हैं।’

कौन हैं पायल घोष

पायल घोष हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में फिल्में कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2008 में ब्रिटिश टीवी फिल्म Sharpe’s Peril से करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वो धारावाहिक साथ निभाना साथिया में भी काम कर चुकी हैं।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान 
पायल घोष के इस ट्वीट पर राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने रेप्लाई किया। उन्होंने ऐक्ट्रेस से लिखित शिकायत देने को कहा और उन्हें पूरी मदद का भरोसा दिया है। इसके बाद पायल घोष ने उनका शुक्रिया अदा किया है।

https://twitter.com/iampayalghosh/status/1307341906561519616?s=19

पायल घोष के सपॉर्ट में कंगना रनौत

वही, पायल घोष के इस ट्वीट पर लोगों तेजी से रिऐक्शन आ रहे हैं। वहीं, अपनी बेबाकी के लिए मशहूर कंगना रनौत ने भी अपना प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, ‘हर आवाज की अहमियत है। अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करो।’

वही, लगे बेहद गम्भीर आरोपो के बावजूद तकरीबन 20 फिल्मो का निर्देशन और हर मुद्दे पर अपने विचार रखने बावले अनुराग कश्यप की अबतक पायल घोष के आरोपो पर कोई प्रतिक्रिया नही आई है।

Comments are closed.