बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG Breaking – पटना में थाने का छप्पर उखाड़ कैदी हुआ फरार, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी

225

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना के गुलजारबाग से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है।मिली जानकारी के अनुसार गुलजारबाग जीआरपी थाने से छप्पर उखाड़ कर अवैध शराब की तस्करी में गिरफ्तार एक आरोपी फरार हों गया है। घटना की जानकारी मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी खातिर जीआरपी की विभिन्न टीमें फरार के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात गुलजारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से शराब ले जा रहे युवक अभिषेक  को जीआरपी ने गिरफ्तार किया था। मामला दर्ज़ कर युवक को थाना  हाजत में बंद किया गया था। लेकिन रात किसी पहर शातिर  छप्पर फाड़ कर फरार हो गया।

Comments are closed.