बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – देखिए आरोपी हत्यारे को जिसने कन्हैया कौशिक को महज “बैनर में तस्वीर” नही आने पर मारी ताबड़तोड 5 गोलियां

699

पटना Live डेस्क। बिहार की राजधानी पटना में रंगों की।होली इस कदर बदरंग हुई कि खून की होली में तब्दील हो गई। हत्या, मारपीट, फ़ायरींग और जमकर सडको पर उत्पात मचाया गया। वही होली की देर शाम राजधानी में अपराधियों ने छात्र जदयू के उपाध्यक्ष रहे कन्हैया कौशिक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी में कन्हैया का दोस्त चंदन कुमार भी गोली लगने से घायल हो गया। कन्हैया अपने दो भाईयों के साथ पटेल नगर में किराए के मकान में रहते थे। एक भाई घर चला गया था दो भाई यहीं रह गए थे।

घटना शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर रोड नंबर 5 में घटी। बताया जाता है कि हत्या को पोस्टर पर नाम नहीं छपने के विवाद में अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस सिलसिले में अमरकांत झा और धर्मेद्र को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी कुश फरार है।

छात्र नेता कन्हैया कौशिक की हत्या के बाद छात्रों में काफी आक्रोश है। जानकारी के अनुसार कन्हैया और उसके दोस्तों ने होली का बैनर बनवाया था। इसमें सभी दोस्तों का फोटो था। पर जिसने हत्या की उसका पोस्टर नहीं था। पोस्टर में फोटो नहीं होने की वजह से हत्या करने की बात सामने आ रही है। हत्या करने वाला भी पटेल नगर रोड नंबर 5 में रहता है। उसका नाम कुश है।

कन्हैया छात्र जदयू का प्रदेश प्रवक्ता था। वर्ष 2018 के 17 मार्च को एएन कॉलेज का उपाध्यक्ष चुना गया था। अभी छात्र जदयू के प्रदेश प्रवक्ता बना था। कन्हैया छात्र जीवन में काफी सक्रिय था।पाटलिपुत्र विवि की समस्याओं को लेकर हमेशा आवाज बुलंद करता था।

Comments are closed.