बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – एक करोड़ ख़ातिर अपहृत स्वर्ण व्यवसायी के बेटे को पुलिस किया बरामद, 2 किडनैपर भी गिरफ्तार ADG ने की पुष्टि

बेगूसराय की पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अपहृत मोहित को किया बरामद, 2 अपराधी भी गिरफ्तार

507

पटना Live डेस्क। बेगूसराय से स्वर्ण कारोबारी के पुत्र मोहित अपहरण काण्ड में में SP बेगूसराय अवकाश कुमार और सदर DSP के नेतृत्व में गठित SIT टीम ने अपहृत को न केवल सकुशल बरामद कर लिया है बल्कि 2 अपराधियों को धरदबोचा है। साथ ही अन्य अपराधियों की अरेस्टिंग ख़ातिर ताबड़तोड़  छापेमारी जारी है। 

दरअसल, साल 2020 का अबतक का सबसे बड़ा अपहरण कांड बेगूसराय में अंजाम दिया गया है। दिनदहाड़े उजली  फोर व्हीलर से आये 4नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े सैकड़ो जोड़ी खुली आँखों के सामने गन पॉइन्ट पर एक नही बल्कि दो-दो लड़को को अपहृत कर लिया और वाहन तक घसीटते हुए ले गए और फिर बड़ी तेजी से फरार हो गए।

                      यानी एक नही बल्कि  बेगूसराय गढहारा(ओपी) थाना क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय के सामने से बारो बाजार के दो व्यवसाई पुत्रों को बिना नंबर के चार चक्का वाहन से आये चार नकाबपोश अपराधियों ने अपहरण कर लिया था। घटना के बाद रौशन ठाकुर अपहृत के चंगुल से छूटकर घर पहुचा और सारी बाते बताई। इधर, अपहरण और फिरौती की मांग के बाद मोहित परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत गढहरा सहायक थाना को दी।

वही, अपहरण की बात चहुओर आग की तरह फैल गई नतीजा घटना के बाद जिले के व्यवसायियों में प्रशासन को लेकर जबरदस्त आक्रोश व्याप्त हो गया।घटना के विरोध में बेगूसराय बंद करने की तैयारी चल रही है। विगत दिनों से बेगूसराय में अपराधिक वारदातों में इजाफा हुआ है।चुनाव के दौरान बेगूसराय में अपराधिक घटनाओं में कोई कमी नहीं आई थी।फिलहाल अपहरण के इस वारदात ने सिर्फ जिले की नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के व्यवसायियों के नींद उड़ा दी हैं।मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है।अपहृत के शीघ्र बरामद कराए जाने के दावे किए जा रहे हैं।

 

उक्त दावे को सही साबित करते हुए बेगूसराय पुलिस ने स्‍वर्ण व्‍यवसायी के अपहृत बेटे को सकुशल रिहा करा लिया है। इसके साथ ही बेगूसराय पुलिस ने काण्ड में शामिल 4 नकाबपोश अपराधियों में से दो अपहर्ताओं को गिरफ्तार भी किया है। एडीजी मुख्यालय ने इसकी पुष्टि की है।लेकिन अभी तक बेगूसराय पुलिस ने पूरे मामले के बाबत कुछ विशेष जानकारी मीडिया से साझा नही किया है। उम्मीद की जा रही है कि कल बेगूसराय एसपी अवकाश कुमार PC कर मामले का उद्भेदन करेंगे। 

Comments are closed.