बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News(वीडियो)7 दिन से 8 साल के लापता बच्चे खातिर पटना में लोगो का बवाल,सड़क जाम कर पूछ रहे सवाल कहाँ है राहुल?

690

पटना Live डेस्क। बिहार में अपराधी किस कदर बेकाबू हो चुके है ये हालात बया कर रहे है। तो दूसरी तरफ पुलिस अब महज बयाबाजी तक सीमित हो गई है।ये हम नही कह रहे बल्कि हालात बयान कर रहे है। तभी तो पब्लिक सड़क ब्लॉक कर इंसाफ मांगने को मजबूर है। इसी तरह का एक वाकया राजधानी पटना में घटित हुआ है। जहाँ पटना सिटी के चौक थाना इलाके से बीते 7 दिनों से रहस्यमय ढंग से 8 वर्षीय राहुल नामक बच्चा लापता हो गया है। वही पीड़ित परिजनों ने बच्चे की काफी खोजबीन के बाद जब बच्चा नही मिला तो चौक थाना में मामला दर्ज कर दिया गया। वही 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बच्चे को खोजने में नाकाम रही।

जिसको लेकर पीड़ित परिजनो ने कैमाशिकोह के पास अशोक राजपथ पर आगजनी कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। बताया जाता है कि 8 वर्षीय राहुल नामक बच्चा शिवरात्रि के दिन से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है और 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बच्चे को सकुशल बरामदगी नही कर पाई है। वही पीड़ित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वही आगजनी व रोडज़ाम की सूचना पर पहुँची पुलिस आक्रोशित लोगों को शांत कराया है।

Comments are closed.