बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

मासूम से दिखने वाले “महाकाल गैंग” के कुख्यात आठ गिरफ्तार, सुपारी दे कराई सिनेमा मालिक की हत्या

667

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना की सड़कों पर धूम मचाले की तर्ज पर गोली की रफ्तार से बाइक भागने वाले मासूम चेहरे वाले युवक अब आम शहरी ख़ातिर काल बन चुके है। ठीक ऐसा ही कुछ बिहटा की सड़कों पर धूम मचाने वाले युवकों के दल जो खुद को महाकाल कहते है ने सिनेमा मालिक निर्भय सिंह को काल के गाल में पहुचा दिया। इस बात का खुलास तब हुआ जब पटना पुलिस द्वारा एक बड़े गैंग के आठ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। देखने में मासूम कच्ची और खतरनाक इरादे वाले ये लड़के पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे। कई मामलों में पुलिस को इनकी तलाश थी। इन्ही मासूम चेहरों ने सिनेमा मालिक निर्भय सिंह के कत्ल की साज़िश रची थी।


एसएसपी मनु महाराज ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इन अपराधियों पर जमीनी विवाद ,पिता की हत्या एवं मां से दुर्व्यवहार से लेकर अभी हाल ही में इसी गैंग के एक सदस्य गोलू ने निर्भय सिंह की हत्या की थी। गोलू ने भू-माफिया पप्पू सिंह के बेटे अमित को निर्भय सिंह की हत्या करने की सुपारी दी थी और इसके लिए उसे दो लाख रुपये दिए थे। इस गैंग का भू-माफिया पप्पू सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अभी मेन शूटर अमित फरार है उसका मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।

राजधानी के बिहटा बाजार में सिनेमा मालिक निर्भय सिंह हत्याकांड का खुलासा एसएसपी ने महज 48 घंटे के अंदर कर दिया। निर्भय सिंह की हत्या गोलू ने शूटरों को सुपारी देकर कराई थी। हत्या की वजह गोलू से जमीनी विवाद, पिता की हत्या एवं मां से दुर्व्यवहार बताई जा रही है।इस मामले में बिहटा के बड़े भू-माफिया पप्पू सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी मनु महाराज ने बताया की गोलू महाकाल गिरोह का सरगना हैं। इससे जुड़े़ और लोग जल्द ही गिरफ्तार होंगे।तीन दिन पहले सिनेमा मालिक सह व्यवसायी संघ के अध्यक्ष निर्भय सिंह की हत्या ने राजधानी की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया था।दिनदहाड़े हुई इस हत्या से बिहटा के कारोबारियों में दहशत थे और आज लगातार तीसरे दिन भी बाजार बंद रहा था। घटना के दूसरे दिन मौके पर पहुंचे एसएसपी मनु महाराज ने स्पष्ट कर दिया था कि जल्द ही घटना में शामिल अपराधी गिरफ्तार होंगे ।

                  निर्भय सिंह की हत्या गोलू कुमार ने अपने पिता की हत्या का बदला ,मां के साथ दुर्व्यवबार एवं जमीनी विवाद को लेकर कराया है । गोलू कुमार ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि निर्भय सिंह का 6 लाख रूपया बाकी था, उसने और भी कई कारोबारियों से रूपये लिए थे।गोलू ने निर्भय सिंह की हत्या के लिए अमित कुमार को दो लाख रूपये दिये थे। अमित सहित पटना से आए शूटरों ने घटना को अंजाम दिया था । गिरफ्तार गोलू ने पुलिस को यह भी बताया की निर्भय सिंह हमें भी अक्सर बेइज्जत किया करते थे। निर्भय सिंह की हत्या का हमें गम भी है और खुशी भी।

एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि हत्या का मुख्य शूटर अमित कुमार है। सभी शूटरों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस ने अपराधियों की बाइक भी बरामद कर लिया हैं । गोलू कुमार महाकाल, बाइकर्स गैंग का सरगना हैं।
गिरफ्तार गोलू के पिता की हत्या बीते वर्ष अपराधियों ने कर दी थी। निर्भय सिंह से गोलू कुमार का जमीनी विवाद ,पिता की हत्या एवं मां के साथ दुर्व्यवहार की अदावत थी। जिसको लेकर गोलू ने घटना को अंजाम दिलवाया।

 

Comments are closed.