बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BIG NEWS-(वीडियो) बिहार के 7 लोगो के परिवार ने रांची मे एक साथ की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

195

सुजीत कुमार, ब्यूरो प्रमुख, रांची

पटना Live डेस्क। देश की राजधानी में 11 लोगो की खुदकुशी के सदमे से मुल्क अभी उबर भी नही पाया था कि झारखंड की राजधानी रांची में एक ही परिवार के 7 लोगों ने आत्महत्या कर ली है। कांके थाना इलाके के बोड़या अरसंडे में कोल्ड स्टोरेज के पास एक मकान में सातों लोगों के शव मिले हैं। पुलिस की टीम मौके पर पहुँच कर मामले की तफ्तीश में जुट हुई। सामूहिक आत्महत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग कुछ नहीं समझ पा रहे। पुलिस आस पास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।मृतकों में दो बच्चे भी शामिल है।
रांची में एक साथ सात लोगों की आत्महत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बकौल रांची के एसएसपी अनीश कुमार गुप्ता के मृतक परिवार कर्ज में डूबा था। मूल रूप से बिहार के भागलपुर के रहने वाले दीपक झा के परिवार ने सामूहिक आत्महत्या कर ली है। दीपक झा रांची में काफी दिनों से रह रहे थे। गोदरेज कंपनी में सेल्समेन का काम करने वाले दीपक झा आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे थे। मकान मालिक ने बताया कि कई महीने से किराया भी नहीं दिया था।
दरअसल, मामले का खुलासा तब हुआ जब सोमवार सुबह जब दीपक झा की बेटी को स्कूल ले जाने के लिए स्कूल वैन का ड्राइवर आया था। काफी आवाज देने के बावजूद दीपक की बेटी बाहर नहीं निकली जबकि रोजाना वह दरवाजे पर इंतजार करती थी। इसी बीच मकान मालिक के घर से एक व्यक्ति ने जाकर दीपक की बेटी को आवाज़ देनी चाही। जब देर तक उनके फ्लैट का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजे को तोड़कर जब कमरे में प्रवेश किया दीपक और उसके भाई रुपेश के शव फांसी के फंदे से लटके मिले जबकि उनकी पत्‍नी,दीपक के माता-पिता और बच्‍चे के शव ज़मीन पर मिले।
पुलिस ने सभी सात शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीँ मौके पर पहुंच एफएसएल की टीम मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिवार के पड़ोस में रह रहे लोगों का कहना है कि यह परिवार किसी के साथ ज्यादा घुला-मिला नहीं था इस कारण से उनलोगों को कोई भी जानकारी नहीं है।
सही घटना से सन्न मकान मालिक ने बताया कि दीपक ने कई महिनो से किराया भी नही दिया था। लेकिन कभी लगा नही की ऐसा कदम उठा लेगा। वही घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है।

Comments are closed.