बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

छपरा में गंडक नदी में लोगों से भरी एक नाव अनियंत्रित होकर पलटने से नाविक समेत 6 लापता

191

धर्मेंद्र रस्तोगी, ब्यूरो कोर्डिनेटर, सारण

पटना Live डेस्क। बिहार में गंडक नदी में सोमवार सुबह एक नाव पलट गई। उसमें सवार छह लोग लापता हैं। घटना छपरा जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के सरोजा भगवानपुर गांव की है।नाव पर 12 लोग थे सवार,6 लोग किसी तरह बच कर निकले,जबकि 6 लोग अभी भी है लापता,पानापुर थाना क्षेत्र के सरौजा भगवानपुर दियरा की घटना,पानापुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर, फतेहपुर और पृथ्वीपुर गांव के रहने वाले है।
सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन पहुच कर शव को खोजने में लग गई। जिला मुख्यालय से डीएम हरिहर प्रसाद और एसपी हर किशोर राय घटना स्थल पहुचे। इन दोनों ने की घटना की पुष्टि की है। घटना की जानकारी मिलते ही गाँव मे परिजनों के बीच चीखों पुकार मच गई।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दियरा क्षेत्र के लोग उस पर अपने मवेशियों के खाने के लिए चारा लाने एक नाव पर बैठ जा रहे थे। तभी अचानक पानी की तेज धार में नाव पलट गई। नाव चालक सहित सभी सवार डुब गए।12 लोगों में से 6 लोग किसी तरह अपनी जान बचा लिए। लेकिन अभी भी 6 लोग लापता बताये जा रहे है। हालांकि शेष बचे सभी शवो को खोजने के लिए NDRF/SDRF की टीम आ गई हैखोजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीएम और एसपी भी गंडक नदी के दियरा इलाके में घटना स्थल पर जमे हुए है।

नाव हादसे में बचे हुए का नाम

1:-फूल कुमारी 45 पति शिवजी राम भगवानपुर
2:-मोतीलाल 45 पिता अशरफी रावत फतेहपुर
3:-श्रीभगवान ठाकुर 42 पिता बिंदा ठाकुर फतेहपुर
4:-अनिल महतो 40 बिंदा महतो फतेहपुर
5:-अर्जुन कुमार 14 हरेंद्र ठाकुर फतेहपुर
6:-शिवजी महतो 43 पिता मथुरा महतो फतेहपुर

लापता लोगो के नाम

1:-शिवजी ठाकुर 40 रतन राउत भगवानपुर
2:-मुकेश कुमार राय 25 सुरेंद्र राय पृथ्वीपुर(नाविक)
3:-सुरेंद्र ठाकुर 35 नगीना ठाकुर फतेहपुर
4:-गोविंद कुमार 18 हरेंद्र राय फतेहपुर
5:-राजेश 22 राम प्रवेश शर्मा फतेहपुर
6:-रामदेव महतो 60 गणेश महतो फतेहपुर

घटना जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के सरोजा भगवानपुर गांव की है।

 

जिले के एसपी हरि किशोर राय ने बताया कि नाव पर क्षमता से अधिक 12 लोग सवार थे।नदी के बीच पहुंचने पर ओवरलोड होने के कारण नाव हिचकोले खाने लगी और डूब गई।इस दुर्घटना में नाव पर सवार छह लापता बताए जा रहें हैं जबकि छह लोग हादसे के बाद तैरकर नदी से सुरक्षित बाहर निकल आए।
राय ने बताया कि नाव से सवार होकर सभी लोग नदी पार मवेशियों के लिए चारा काटने जा रहे थे। लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है।

Comments are closed.