बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG Breaking (Exclusive वीडियो)पटना में गैंगवार में ताबड़तोड फ़ायरींग से थर्राया इलाका, 3 को लगी गोली, NMCH भेजा गया

435
  • पटना में सरेआम गैंगवार,सोनू मियां और लुल्हा गैंग के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग,
  • गोली लगने से 3 लोग घायल, गैंगवार में 18 राउंड फायरिंग की सूचना
  • दोनो गिरोहों में भिड़ंत के बाबत घायल नैयर ने बताया कि स्मैक बेचने को लेकर हुआ विवाद

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव रुकने का नाम नही ले रहा है। पुलिस के तमाम दावों के उलट बेख़ौफ़ अपराधियों द्वारा ताबड़तोड वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। इसी क्रम में अभी अभी  खाजेकलां थाना क्षेत्र के सुई के मस्जिद इलाके में दो गिरोहों के बी जमकर गोलीबारी की गई है। ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका थर्राया उठा है। वही इस भिड़ंत में मिली जानकारी के अनुसार 3 लोगो को गोलिया लगी है। तीनो घायलों को NMCH भेजा गया जहाँ डॉक्टरों ने दो लोगों की गंभीर हालत देखते हुए PMCH रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर सिटी ASP समेत खाजेकलां थाना और आलमगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुट गई।घायल नैयर के मुताबिक इलाके में स्मैक बेचने को लेकर विवाद चल रहा था जिसको लेकर सोनू मियां और लुल्हा गैंग के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ़्तीश में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार पटनासिटी के 2 कुख्यात अपराधी गिरोहों में गुरुवार की शाम साढ़े 7 बजे के आसपास अपराधियों दो गिरोह जिनकी पहचान कुख्यात सोनू मियां और लूल्हा गैंग तौर पेर हुई है के बीच भिड़ंत हो गई। फिर क्या था चंद मिनटों में विवाद ने खूनी शक्ल अख्तियार कर लिया और फिर खाजेकलां थाना क्षेत्र में खूनी भिड़ंत हो गई। दोनों तरफ से जमकर फायरिंग की गई है। खाजेकलां थाना क्षेत्र के सुई के मस्जिद इलाके हुई इस भिड़ंत मेंं ताबड़तोड फ़ायरींग से पूरा इलाका थर्रा उठा। दोनो पक्षो की ओर से फ़ायरींग में 3 लोगो को गोली लगी है। 

वहीं गोली लगने से घायल हुए तीनो अपराधियों की पहचान नैयर, राजूगोप और शमशाद बताया जा रहा है। घायल तीनो इलाके के मोस्ट वांटेड अपराधियों में शुमार करते है।  घायलों को NMCH में भर्ती कराया गया है। जहाँ राजू और नैयर NMCH में इलाजरत है। वही तीसरे यानी शमशाद की हालत गम्भीर होने की वजह से रेफर कर दिया गया है। लेकिन अब वो कहा है इसका पता नही चल रहा है। शायद उसके परिजन उसे किसी निजी अस्पताल में लेकर गये है। जहाँ उंसक इलाज किया जा रहा है। वही, घायल नैयर के मुताबिक इलाके में स्मैक बेचने को लेकर विवाद चल रहा था जिसको लेकर सोनू मियां और लुल्हा गैंग के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।

वारदात की जानकारी मिलने के बाद खांजेकला थाना सहित कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची  जांच के दौरान कई बातें सामने आई। वही NMCH पहुचे ASP मनीष कुमार ने बताया है कि कुख्यात सोनू मियां और लूल्हा गैंग के बीच ये गैंगवार हुआ है।

ये दोनों ही वांटेड क्रिमिनल हैं।इन दोनों गिरोहों के बीच लंबे समय से वर्चस्व जंग जारी है। पहले भी इन दोनों गैंग के अपराधी पूर्व में भी आपस मे टकरा चुके है। फिलहाल जिन 2  अपराधियों जो NMCH में है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।  पुलिस टीम  कांड की जांच में जुट गई है। वही तीसरे घायल के बाबात जानकारी ली जा रही है।

Comments are closed.