बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बिहार कोरोना Live अपडेट – सूबे में 3 नए Covid-19 पॉजिटिव मिले, तादाद बढ़कर 64

269

पटना Live डेस्क। बिहार में शनिवार की रात 3 और कोरोना पीड़ितों की पुष्टि हुई है। इनमें पहली नवादा की 16 साल की लड़की है। बाकी दो बेगूसराय के हैं जिनकी उम्र क्रमश: 40 और 43 साल हैं। इससे पहले शनिवार की सुबह ही नवादा का 45 साल का एक शख्स Covid-19 पॉजिटिव पाया गया था। ताजा आंकड़ों के साथ बिहार में कोरोना ने अबतक कुल 64 लोगों को शिकार बना लिया है। ये सभी कोरोना पीड़ितों के संपर्क में आकर संक्रमण का शिकार हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि कर दी है।

Comments are closed.