बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Super Exclusive — मुंगेर में पकड़ी गई एके 47 के तार जबलपुर आॅर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया से जुड़े

325

सैफ़ अली, ब्यूरो कोर्डिनेटर, मुंगेर 

पटना Live डेस्क। बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर में पकड़े गए तीन एके-47 के साथ गिरफ्तार हथियार तस्कर मो. इमरान से पुलिस की पुछताछ में रोज़ ब रोज़ नए नए खुलासे कर रहा है।पुलिसिया पूछताछ में इमरान ने बताया कि ज़ब्त की गई तीनों AK-47 राइफल उसने मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले एक व्यक्ति से खरीदी थी।
उल्लेखनीय है कि 29 अगस्त को हथियार तस्कर मुंगेर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरदह गांव निवासी हथियार तस्कर मो. वहाब के पुत्र मो.  इमरान पुलिस ने गुरुवार को तीन AK-47 के साथ एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया साथ ही पुलिस ने इमरान के पास से हथियारों के कई पार्ट्स भी बरामद किए। इमरान ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एके-47 लेकर आया था।
वही, एके 47 मिलने के बाद आरोपी इमरान ने जानकारी दी थी कि उसे राइफल की खेप जबलपुर के एक डिफेंस कर्मी पुरुषोत्तम लाल ने दी है। उसके बाद तो इस बात की हलचल तेज हो गई है कि जबलपुर से AK-47 जैसी राइफलों की सप्लाई करने वाला पुरुषोत्तम कौन है?
जबलपुर में सेना का एस्टेब्लिशमेंट है और यहां पर सेना का डिपो तथा आर्मी का वर्कशॉप भी है। यहां से AK-47 जैसे घातक हथियारों की सप्लाई होने की बात पर जहां पुलिस को पहली बार में यकीन नहीं हो रहा है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि हो सकता है कि जबलपुर से ही AK-47 की सप्लाई हो।
उल्लेखनीय है कि  जबलपुर के डिफेंस कर्मी पुरूषोत्तम लाल ने बिहार के मुंगेर में बरामद तीन AK-47 राइफलों की खेप सौंपी थी। इस मामले मेें सबसे पहले सीओडी और उसके बाद आर्मी बेस वर्कशॉप के कर्मियों के नामों की जांच पड़ताल पुलिस द्वारा श्रमिक नेताओं के माध्यम से प्रारंभ की जा चुकी है कि क्या इस नाम का कोई डिफेंस कर्मी तो नहीं है। इसके अलावा जबलपुर पुलिस की एक टीम मुंगेर के लिए शनिवार को ही रवाना कर दी गई थी। यह टीम  मुंगेर में AK-47 के साथ पकड़े गए आरोपी इमरान से भी पूछताछ कर पुरुषोत्तम के बारे में जानकारी हासिल कर वापस लौट चुकी है।

जबलपुर SP ने बताया

जबलपुर पुलिस ने AK-47 राइफिलों की सप्लाई के मामले को गंभीरता से लिया है। इस मामले की विस्तृत जांच के लिए एक टीम भी मुंगेर भेज दी गई है।आरोपी इमरान से भी पूछताछ कर पुरुषोत्तम के बारे में जानकारी हासिल करेगी  ये कहना रहा जबलपुर SP अमित कुमार का।

Comments are closed.