बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News-Deoghar Court Murder- बेउर जेल की लापरवाही के खुलासे के बाद अब कारा की जिम्मेदारी रामानुज को,19 जेलर इधर से उधर देखे लिस्ट

बिहार के 19 जेलर किए गए इधर से उधर, कई निलंबित को मिला नया प्रभार, बेउर जेल की कमान अब रामानुज राम के सुपुर्द

732

पटना Live डेस्क। पटना स्थित आदर्श केंद्रीय कारागार बेउर में कैद एक सज़ायाफ्ता कैदी अमित कुमार सिंह को पड़ोसी राज्य झारखंड के देवघर में कोर्ट में पेशी पर भेजा गया था। जिसकी 18 जून को हत्या कर दी गई। इसके बाद देवघर पुलिस के अनुसंधान में साथ गए 2 पुलिसवालो की काण्ड में संलिप्तता के खुलासे के बाद गिरफ्तारी और जांच के क्रम खुलासा हुआ कि कुख्यात अमित को प्रोडक्शन वारंट पर पेशी के लिए देवघर भेजा गया था। लेकिन, बेऊर जेल के जेलर ने पटना के स्थानीय अदालत से उसके डिपार्चर की परिमिशन नहीं ली थी। इस बाबत खुलासा होने के साथ ही जेलर की भूमिका भी संदेह के दायरे में आ गई।
साथ ही तमाम सवाल खड़े हो गए कि आखिर किन परिस्थितियों में कुख्यात को बगैर कैदी वाहन या रेल मार्ग से पेशी के लिए रवाना किया गया। मामले की जांच के दौरान ऐसे कई हैरान कर देने वाले तथ्य भी सामने आए हैं। Patna Live द्वारा ये तमाम खुलासे करते हुए सवाल पूछा गया था। साथ ही लागातर Fact Findings सीरीज के द्वारा लागातर Amit Singh Murder Case के बबात खुलासे किए जा रहे है।

मुहिम जारी है इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूबे के 19 जेलरों का तबादला सरकार ने किया है। राज्य के डेढ़ दर्जन से अधिक जेलों में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। गृह विभाग (कारा) ने 10 सहायक अधीक्षक 9 उपाधीक्षकों का तबादला किया है। इनमें शामिल उपाधीक्षक निलंबन मुक्त होने के बाद पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे। इस बाबत आदेश जारी कर सभी पदाधिकारियों को तीन(3) दिनों के अंदर कारा में निश्चित रूप से योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

इस तबादले में राजधानी स्थित बेउर स्थित आदर्श केंद्रीय कारा की जिम्मेदारी रामानुज राम को दी गई है। रामानुज राम का तबादला केंद्रीय कारा गया से आदर्श केंद्रीय कारा,बेऊर किया गया है। वही शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा मुजफ्फर के जेलर सुनील कुमार मौर्य को उपकारा उदाकिशुनगंज का प्रभार सौंपा गया है। वही सीतामढ़ी मंडल कारा के जेलर भोला प्रसाद शर्मा अब बांका मंडल कारा का प्रभार संभालेंगे। वहीं मनोज कुमार सिंह को समस्तीपुर मंडल कारा से केंद्रीय कारा मोतिहारी भेजा गया है। वही जितेंद्र प्रसाद गुप्ता जहानाबाद मंडल कारा से छपरा भेजे गये हैं। तो वही रामविलास दास पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे जिन्हें सीतामढ़ी मंडल कारा का प्रभार सौंपा गया है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में संजय कुमार भी थे जिनकी पोस्टिंग मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा में दी गयी है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे अरविंद कुमार को जहानाबाद मंडल कारा भेजा गया है वही शिवमंगल प्रसाद दरभंगा मंडल कारा के जेलर बनाए गये हैं।

कई सहायक अधीक्षक भी इधर से उधर

सहायक अधीक्षकों की बात करें तो वीणा कुमारी को बेउर केंद्रीय कारा से रोसड़ा उप कारा पदस्थापित करते हुए अभी बीका (बिहार इंस्टीट्यूट आफ करेक्शनल एडमिनिस्ट्रेशन) हाजीपुर भेजा गया है। संतोष कुमार मिश्रा को हाजीपुर मंडल कारा से झंझारपुर उप कारा, मिथिलेश कुमार को बक्सर महिला मंडल कारा से दाउदनगर उप कारा, सुभाष कुमार को भभुआ से बेगूसराय मंडल कारा, अमर सत्यम को झंझारपुर से बाढ़ उप कारा, अरुण कुमार सिन्हा को रोसड़ा उप कारा से लखीसराय मंडल कारा, दिनेश कुमार ठाकुर को उदाकिशुनगंज उप कारा से खगडिय़ा मंडल कारा, श्रीमन नारायण हिमांशु को मुंगेर मंडल कारा से पूर्णिया केंद्रीय कारा, राजेश कुमार को जमुई से नवादा मंडल कारा और राकेश गिरि को लखीसराय मंडल कारा से केंद्रीय

Comments are closed.