बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर(वीडियो) मानवता हुई शर्मसार, घंटो ट्रैक पर पड़ी रही लाश से गुजारी गई ट्रेन

372

आनंद, वरीय संपादक

पटना Live डेस्क।राजधानी पटना के फतुहा-इस्लामपुर रेल खंड के मछरियावां हॉल्ट पर मानवता को शर्मसार करने वाला वाकया सामने आया है।बता दें कि रविवार की सुबह मछरियावां हॉल्ट के पास किलोमीटर संख्या 5/4 पर एक युवक ने 73261अप इस्लामपुर-पटना सवारी ट्रेन के नीचे आकर खुदकुशी कर ली।                                                          इसके बाद इस्लामपुर को जाने वाली 18696  डाउन हटिया-इस्लामपुर ट्रेन को ग्रामीणों ने मछरियावां स्टेशन पर करीब डेढ़ घंटे रोक दिया।
ट्रैक पर पड़ी लाश का मामला घण्टों जीआरपी और लोकल थाने के बीच फंसा रहा। अंत में हटिया ट्रेन के चालक ने ट्रेन खोल दी और लाश के ऊपर से गुजरती हुई ट्रेन गंतव्य की ओर बढ़ गई। इस वाकये को सैंकड़ों आंखों ने देखा। अंत में स्थानीय फतुहा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

Comments are closed.