बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

हिन्दी राशिफल : आज का आपका दिन (25.06.2017)

179

पटना Live डेस्क । सभी राशि के अपने-अपने स्वभाव और गुण-धर्म होते हैं। इसलिए प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली स्थितियाँ भिन्न-भिन्न होती हैं। यही कारण है कि हर राशि का राशिफल अलग-अलग होता है। आज का राशिफल आपको बताएगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए, क्या आज आपको उन्नति के पथ पर ले जाएगा और क्या आपके सामने बाधा खड़ी कर सकता है।

मेष राशि (अगर आपका नाम चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ अक्षर से शुरू होता है। )

किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए प्रातःकाल का समय अनुकूल रहेगा। आज सरकारी लाभ होने की संभावना है। व्यापार और व्यावसायिक लाभ होगा। व्यावसायिकों के ऊपरी अधिकारी उन पर प्रसन्न रहेंगे। विचारों में शीघ्र ही परिवर्तन होंगे। परंतु मध्याहन के बाद मन की दृढता कुछ ढीली होगी और मन विचारों में खोया रहेगा। मानसिक रूप से शिथिलता लगेगी। प्रवाही द्रव्यों से दूर रहें।

वृषभ  राशि (अगर आपका नाम इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो अक्षर से शुरू होता है। )

मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे और साथ में आर्थिक विषय में भी कार्य करेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। आय में वृद्धि होने के योग हैं। छोटा सा परंतु आनंददायी प्रवास होगा। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए भी आज के दिन उत्साह रहेगा। विदेश जाने के अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा।

मिथुन राशि (अगर आपका नाम का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा अक्षर से शुरू होता है। )

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज के दिन को मित्रों एवं परिवारजनों का सहयोग आनंदमय बना देगा। उत्तम भोजन और वस्त्र की सुविधा भी आप को आज मिलेगी। व्यवसाय और व्यापार में अनुकूल वातावरण से मन में प्रसन्नता रहेगी। उत्साह तथा स्फूर्ति आज दिन भर मन में छाए रहेंगे।

कर्क राशि (अगर आपका नाम ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो अक्षर से शुरू होता है। )

आर्थिक दृष्टिकोण से आज आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेगा। नेत्रों के दुःख से व्यग्रता बढ़ सकती है साथ में मानसिक चिंता भी रहेगी। वाणी और वर्तन पर संयम रखिएगा। किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखिएगा। मध्याहन के बाद समस्या में परिवर्तन आएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायी दिन है। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (अगर आपका नाम मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे अक्षर से शुरू होता है। )

सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आनंदप्रद और लाभप्रद समाचार आप को मिलेंगे। मित्रों के भी शुभ समाचार मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी तथा धनलाभ होगा। मध्याहन के बाद आप वाणी और व्यवहार से भ्रांति खडी न हो जाए इसका अवश्य ध्यान रखिएगा। अकस्मात होने का भी योग है। मानसिक चिंता रहेगी। परिवारजनों और संतानों के साथ मनमुटाव होने की घटना भी बन सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कन्या राशि (अगर आपका नाम टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो अक्षर से शुरू होता है। )

परिवारजनों के साथ आप का सम्बंध प्रेमभरा रहेगा। मित्रों और स्वजनों से उपहार मिलेंगे। व्यावसाय में उपरी अधिकारी आप के कार्य से प्रसन्न रहेंगे। आप की प्रसन्नता में भी इससे वृद्धि होगी। मध्याहन के बाद आप की वाणी और वर्तन से भ्रांति खडी न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। अकस्मात की संभावना है। किसी रमणीय स्थल पर छोटे से प्रवास का आयोजन होगा। विवाहोत्सुकों को अपेक्षित जीवनसाथी मिल जाएँगे। मित्रों से लाभ होगा।

 तुला राशि (अगर आपका नाम रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते अक्षर से शुरू होता है। )

प्रातः बेला में आप का मन चिंताग्रस्त रहेगा। शारीरिक रूप से शिथिलता और आलस्य रहेगा। व्यवसाय में आपके अधिकारी आप पर अप्रसन्न रहेंगे। संतान के साथ भी मतभेद हो सकता है परंतु मध्याहन के बाद कार्यालय के वातावरण में सुधार होगा। उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि आप को लाभ देगी अतः पदोन्नति हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान प्राप्त करने के प्रसंग बनेंगे।

 वृश्चिक राशि (अगर आपका नाम तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू अक्षर से शुरू होता है। )

शारीरिक रूप एवं मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। वाणी पर संयम रखने से परिस्थिति अनुकूल बन सकेगी। उदर सम्बंधित दुःख से व्यग्र रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आपत्ति आ सकती है। ऊपरी अधिकारियों से संभलकर चलिएगा। व्यवसाय में स्थिति प्रतिकूल रहेगी ऐसा अनुभव होगा।

धनु राशि (अगर आपका नाम ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे अक्षर से शुरू होता है। )

प्रातःकाल के समय आप आनंद और मनोरंजन में डूबे रहेंगे। पारिवारिक वातावरण भी आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक और मानसिक रुप से भी आप स्वस्थ रहेंगे, परंतु मध्याहन के बाद आप के मन में नकारात्मक विचारों की भावनाओं से भारीपन का अनुभव होगा। इससे मन व्यथित हो जाएगा। क्रोध की मात्रा भी बढ सकती है। परिवारजनों तथा सहकारियों के साथ अधिक वाद-विवाद न कीजिएगा। आध्यात्मिकता आप को शांतिप्रदान करेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं।

मकर राशि (अगर आपका नाम भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी अक्षर से शुरू होता है। )

परिवार में सुख-शांति और आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। मान सम्मान मिलने की भी संभावना है। आर्थिक लाभ होगा। मध्याहन के बाद का समय आप मित्रों और स्वजनों के साथ सावधानीपूर्वक बिताइएगा। वाहनसुख मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। मनोरंजन स्थल पर जाकर मन को आनंद देने का प्रयास सफल रहेगा।

कुंभ राशि (अगर आपका नाम गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा अक्षर से शुरू होता है। )

खर्च की मात्रा आज के दिन अधिक रहेगी। संतान से संबंधित प्रश्न सताएंगे। परंतु मध्याहन के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण छाया रहेगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ होगा। व्यवसाय में सहकर्मचारियों का सहकार भी आप को मिलेगा। वाणी पर संयम रखिएगा।

मीन राशि (अगर आपका नाम दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची अक्षर से शुरू होता है। )

विचारों की अधिकता के कारण मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा। इसलिए जमीन, मकान संपत्ति विषयक चर्चा आज न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। पेट से सम्बंधित अजीर्ण जैसे रोग से शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। आज विद्यार्थियों के लिए लाभकारी दिन है। यात्रा- प्रवास के लिए समय अनुकूल न होने से यात्रा- प्रवास को हो सके तो टालिएगा। सम्मान का भंग न हो इसका ध्यान रखिएगा।

Comments are closed.