बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर – राजधानी में अपराधियों का दुःसाहस युवती को चाकुओं से गोदा, मौत

241

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना में एक युवती की हत्या का बेहद सनसनीखेज मामले सामने आया है। एक अनजान लड़की की दुःसाहसी अपराधियों द्वारा एक घर के बाहर ही चाकुओं से गोद मौत की नींद सुला दिया गया है। इस हत्या के बाद से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। ये पूरी वारदात पॉटलीपुत्र इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार युवती को रात 2 बजे आसपास कत्ल किया गया है। घटनास्थल पर सिटी एसपी पहुँच कर मामले की जांच में जुट गई है। इस खौफनाक हत्याकांड में सबसे बड़ी बात ये है कि लड़की की पहचान नहीं हो सकी है। लड़की के सिर पर चाकू से कई वार किया गया। सिर के पिछले हिस्से में चाकू गोदने के निशान साफ साफ दिखते हैं। खून से लथपथ लड़की पटना पुलिस को महंत हनुमान शरण कॉलेज के पास मिली थी। गम्भीर हालत में लड़की को पुलिस द्वारा एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे उसकी मौत हो गई।।
लड़की को चाकू मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो चुके थे। पास में ही एक फोर व्हीलर गाड़ी खड़ी थी।गंभीर रूप से घायल लड़की जैसे ही गाड़ी में सटी वैसे ही उसमें लगा सायरन बजने लगा। कार के सायरन की आवाज पर कार मालिक समेत अन्य घर के बाहर निकलने तो लड़की को खून से लथपथ देखा।फिर उनके द्वारा ने ही पाटलिपुत्रा थाने की पुलिस को मामले की जानकारी दी।
 

 

Comments are closed.