बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर – (वीडियो)महज 12 घंटे में 3 लोगो की हत्या से दहला सिवान, गुस्साए लोगों ने जमकर किया बवाल

385

विजय राज, संवाददाता, सिवान

पटना Live डेस्क। बिहार के सिवान जिले में अपराधी बेलगाम और बेकाबू हो गए है। पुलिस के तमाम दावों के उलट हत्या का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधियो का मनोबल इस क़दर बढ़ गया है कि दिन दहाड़े आम लोगो को गोली मार हत्या कर फरार हो जा रहे है। इसी कड़ी में अपराधियों ने दुःसाहस का चरम का परिचय देते हुए महज 12 घंटे के अंदर सिवान में तीन लोगों को गोली मारी है।                                                                मंगलवार को भी पप्पू नामक युवक को शहर के महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के  मालवीय चौक के पास बाइक सवार अज्ञात अपराधियो ने गोली मार दी और फरार हो गए। गोली लगने से युवक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।
जिले में ताबड़तोड़ हो रही हत्यायों से हलकान सिवानवासियों पहले ही हलकान और भयभीत है।वही पप्पू की हत्या के बाद लोगो का आक्रोश फुट पड़ा और स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा। गुस्साई भीड़ ने तोड़ फोड़ की और आगजनी करते हुए सड़क जाम कर दिया।
वही घटना की जानकारी मिलते ही  मौके पर एएसपी कार्तिकेय शर्मा अपने दल बल के साथ पहुचे और भीड़ को शान्त  कराने में जुट गए है।फिलहाल पुलिस भी इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रही हैं। मृत युवक का नाम पप्पू यादव बताया जा रहा है जो महादेवा थाना क्षेत्र के ही नई बस्ती का रहने वाला है।

Comments are closed.