बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

अध्यात्म Live -पूजा का नारियल निकल जाए खराब, मतलब भगवान ने दिया हैं ये संकेत …जानिये

350

पटना Live (आध्यात्म) डेस्क। ईश्वर की महिमा अत्यंत अपरम्पार है। वही आदि है वही अंत है वही विनाशक है वही सृष्टिकर्ता का रचयिता है। इन्सान ईश्वर को प्रसन्न करने ख़ातिर उसकी भक्ति करता है,लेकिन जब कभी पूजन सामग्री रूपी नारियल पूजा में चढ़ाया जाता है।

और वो अंदर में खराब निकल जाता है तो आपको दुकानदार पर गुस्सा आने के साथ ही मन भी बैचेन हो उठता है।अशुभ हो गया,भगवान नाराज हो गए या कोई हादसा होने वाला है जैसी कई बाते आपके मन मे उमड़ने घुमड़ने लगते है। लेकिन पूजा में चढ़ाया गए खराब नारियल का निकलने का मतलब अशुभ नहीं होता है। पटना Live आपको बता रहा है जानिए इसके पीछे का मतलब क्या है?

खराब नारियल का सच

नारियल को मां लक्ष्मी का प्रतीक‌ माना जाता है। उनकी पूजा में नारियल का होना जरूरी होता है। पूजा में चढ़ाया नारियल अगर खराब निकल जाए तो इसका मतलब ये नहीं कि कुछ अशुभ होने वाला है, बल्कि नारियल का खराब निकलना शुभ होता है। खराब नारियल को शुभ मानना इसके पीछे एक खास कारण होता है।

                    ऐसा माना जाता है कि नारियल फोड़ते समय खराब निकल जाए तो मतलब कि भगवान ने प्रसाद ग्रहण कर लिया है, इसीलिए वो अंदर से पूरा सूख गया है। यही नहीं ये मनोकामना पूर्ण होने के भी संकेत है। इस समय आप भगवान के सामने अपनी जो भी इच्छाएं जाहिर करेंगे वो जरूर पूरी होती है।

वहीं अगर आपका नारियल सही निकलता है तो आप क्या करते हैं। नारियल फोड़ते समय अगर आपका नारियल सही निकले तो उसे सभी के बीच बांट देना चाहिए। ऐसा करना शुभ होता है।

Comments are closed.