बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर – बोले विवेका पहलवान विशेष सुरक्षा के लिए अनंत सिंह ने ही कराया बम विस्फोट,अन्याय के खिलाफ जारी रहेगी जंग

297

पटना Live डेस्क। पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र के गंगाप्रसाद टोला में सोमवार को अहले सुबह हुए बम विस्फोट के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने बुधवार को अपनी हत्या की साजिश रचे जाने का आरोप लगाया था,साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस के आईजी स्तर के एक अधिकारी पर मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं।इसके साथ ही उन्होंने उस अधिकारी पर अपराधियों विवेका पहलवान,भोला सिंह और एक अन्य रामजनम यादव को हथियार मुहैया कराने का भी आरोप भी मढ़ा। विधायक द्वारा अपना नाम लिए जाने पर विधायक के रिश्ते के भाइ विवेका पहलवान ने पलट वार करते हुए कहा है कि विशेष सुरक्षा के लिए अनंत सिंह ने खुद बम विस्फोट कराया है। साथ ही विवेका सिंह ने साफ कहा कि अन्याय के खिलाफ जंग जारी रहेगी। इधर, बाहुबली विधायक द्वारा बुधवार को आईजी कुंदन कृष्णन पर लगाएं गये आरोप के बाबत आईजी कुंदन कृष्णन ने आरोप को बेबुनियाद बताया हैं।                             बोले विवेका पहलवानवहीं विवेका पहलवान ने भी आरोपो के बाबत उलटा मोकामा विधायक पर ही आरोप लगाया हैं की सुरक्षा की विशेष सुविधाएं के लिए अनंत सिंह ने ही मोकामा के कन्हाईपुर में बम विस्फोट कराया हैं। विस्फोट में मारा गया हमलावर विधायक अनंत सिंह का ही आदमी हैं। जिसे आसपास के सभी लोग जानते हैं। हमें फंसाने के लिए अनंत सिंह का यह नया चाल हैं। मैं पिछले 4दिनों से दिल्ली में हूँ। जहां तक अनंत सिंह से दुश्मनी की बात हैं यह जंग खत्म नहीं होगी। विधायक अनंत सिंह का बाढ़ एवं मोकामा इलाक़े में व्याप्त खौफ के खिलाफ आम जनता को लेकर सड़क पर उतरेंगे और अनंत सिंह के अन्याय के खिलाफ सड़क से लेकर सरकार और कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे। विवेका पहलवान का कहना हैं की हम पहलवान हैं और सीधा वार करते हैं पीछे से नहीं।  आईजी कुंदन कृष्णन से रिश्ते के आरोप

वही विवेक पहलवान ने उनके आईजी कुंदन कृष्णन से संबंध होने के आरोप को सिरे से खारिज किया है। उनका स्पष्ट कहना है की पिछले 9 वर्षों जेल में बंद रहा फिर कैसे संबंध स्थापित रह सकता हैं। साथ ही उनका कहना हैं कि विधायक अनंत सिंह जनता का सेवक नहीं बल्कि शोषण कर्ता हैं।मोकामा से लेकर बाढ़ तक में हर गलत कार्य कराता हैं।अपराध से ही अनंत सिंह का पहचान हैं। सूबे की सरकार भी इस बातों को जानती हैं। विवेका पहलवान ने स्पष्ट कहा कि अन्याय के खिलाफ उनकी जंग जारी रहेगी।

 

 

 

 

 

Comments are closed.