बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Big News-15 दिसंबर को इटली के मिलान शहर में विराट और अनुष्का का होगा 7 जन्मों का मिलन

213

पटना Live स्पोर्ट्स डेस्क। बीसीसीआई क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बाद कहा कि पिछले करीब दो साल से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। इस वजह से वह काफी थक गए है। कोहली ने कहा कि इसी वजह से वह श्रीलंका के साथ होने वाले आगामी वनडे और टी20 सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। विराट के इस बयान के बाद अत्यंत भरोसेमंद सूत्रों के हवाले से जबरदस्त ढंग से मीडिया में वायरल हुई। बक़ौल सूत्रों के विराट द्वारा कुछ समय के लिए क्रिकेट फील्ड से दूरी बनाने के पीछे का यानी आराम करने की वजह कुछ और ही है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी खुलकर बात करते रहे हैं। लेकिन शादी को लेकर दोनों ने ज्यादा बात नहीं की है। पर अब यह बिल्कुल साफ हो चुका है कि 15 दिसंबर को इटली के मिलान शहर में विराट और अनुष्का का होगा सात जन्मों का मिलन यानी सात फेरे लिए जाएंगे। भरोसेमंद सूत्रों ने इस खबर पर मुहर लगा दी है।
हालांकि अनुष्का शर्मा के प्रवक्त ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा है कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। ये बातें कोरी अफवाह हैं। वही,कप्तान विराट कोहली से जुड़े सूत्रों ने शादी की ख़बर की लगभग पुष्टि कर दी है। साथ ही इस बाबत अनुष्का के साथ जुड़े रहे एक बड़े फैशन ब्रांड की टीम ने भी शादी की खबर पर अपनी मुहर लगाई है।लेकिन,लव बर्ड्स यानी विराट या अनुष्का की ओर से इस बाबत अभी कोई आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं दिया गया है।                                             मिलान में 7 जन्मों के मिलन का कार्यक्रमबक़ौल भरोसे मंद सूत्रों के इटली के मिलान शहर  में 13 से 15 दिसंबर तक शादी के समारोह का आयोजन होगा। 13 दिसंबर दिन बुधवार को संगीत का कार्यक्रम, 14 दिसंबर दिन गुरुवार को हल्दी की रस्म निभाई जाएगी और फिर 15 दिसंबर दिन शुक्रवार को सात फेरे लिए जाएंगे।                 वाया दुबई,सिंगापुर,लंदन फिर मिलानवही तय कार्यक्रम के अनुसार सात फेरे लेने की तैयारी ख़ातिर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शुक्रवार यानी 8 दिसंबर की रात अमीरात की फ्लाइट से मुंबई से दुबई के लिए उड़ान भरेंगे। शनिवार को दुबई में शादी ख़ातिर खरीदारी के बाद फिर संडे को उनका अगला पड़ाव सिंगापुर होगा। सिंगापुर में एक दिन रुकने के बाद दोनों देर संडे देर रात लुफ़्तानसा की फ्लाइट से हीथ्रो यानी लंदन ख़ातिर रवाना हों जाएंगे।सोमवार पूरा दिन लंदन में रुकने के बाद वहां से 12 दिसंबर को इटली पहुंचेंगे। दोनों के परिजन भी 12 दिसंबर को ही मिलान पहुंचेंगे।                  21 दिसंबर को मुंबई में होगा रिसेप्शन                                            सूत्रों का कहना है कि शादी बेहद निजी रहेगी। इसमें दोनों के पारिवारिक सदस्य ही शामिल होंगे। क्रिकेट जगत और वर्त्तमान बीसीसीआई की टीम का कोई भी सदस्य इस आयोजन में शामिल नही होगा। लेकिन, जैसा कि तय कार्यक्रम है। मुंबई में 21 दिसंबर को जुहू के जे डब्लू मैरियोट नामक सात सितारा होटल में रिसेप्शन होगा।इसमें खेल,सिनेमा के साथ ही साथ सियासत व उद्योग जगत के तमाम नामवर और नामचीन लोगो की शिरकत करने की सम्भावना है।

दक्षिण अफ्रीका में हनीमून                              आगमी यानी 5 जनवरी 2018 से बीसीसीआई की क्रिकेट टीम के प्रस्तावित दक्षिण अफ्रीका दौरे पर कुल मिलाकर 3 टेस्ट, 6 एकदिवसीय मैच और तीन टी20 मैच खेलेगी। कहा जा रहा है कि टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे में अनुष्का भी विराट के साथ होंगी। इसे ही उनका हनीमून बताया जा रहा है।

 

Comments are closed.