बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर (वायरल वीडियो) जहानाबाद के जानवर वो मासूम उनके चंगुल में चीख रही थी, गुहार लगा रही थी भैया भैया लेकिन वो ….

252

पटना Live डेस्क। सोशल मीडिया पर एक फिर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो ने बिहार का सर शर्म स झुका दिया है। इस वीडियो में एक लड़की है जिसे पांच छह की संख्या में रहे नाबालिक लड़कों ने अपने घेरे में दबोच रखा है। इन इंसानी शक्ल के जानवरो के चंगुल में छटपटा रही मासूम नाबालिक लड़की बचने की कोशिश में लगातार चीख रही है, गुहार लगा रही है, बार बार लगातार उन्हें भैया भैया कहकर रहम की भीख मांग रही है लेकिन लड़को के सर पर दरिंदगी सवार है वो उस मासूम को जानवरो की तरह जकड़े है। वही दूसरी तरफ कुछ लड़के उसका वीडियो बना रहे है। अब आप सोच रहे होंगे यह वीडियो बिहार के किस जिले का है? आखिर कौन है मासूम लड़की ? आखिर यह  लड़को के चंगुल वो कैसे फंसी?
इन तमाम सवालों का जवाब  तलाशने के पटना Live ने जब कवायद शुरू की तो हमारा पहला माध्यम बना वायरल वीडियो।इस वीडियो में लड़को की बोल चाल की भाषा मगही है जो बिहार के जहानाबाद की भाषा है।

इसलिए सबसे हमने जहानाबाद की तरफ रुख किया। कई लोगो से बात की लेकिन किसी को इस घटना की जानकारी नही थी इस बीच सोशल मीडिया पर भी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था।जांच के क्रम में ही घटनास्थल पर गिरी हुई बाइक के नंबर के आधार पर जब जानकारी लिया तो पता चला यह बाइक BR25C-7316 का रजिस्ट्रेशन नंबर जहानाबाद का ही है।रजिस्ट्रेशन रविरंजन कुमार के नाम से है।अब तक कि जांच में यह साफ हो गया था कि इस घटना का संबंध जहानाबाद से ही है।इसलिए आगे की कार्रवाई के लिए हमने जहानाबाद के एसपी से संपर्क किया।

यह एक वायरल वीडियो है जो बिहार के जहानाबाद की बताई जा रही है।इस वीडियो में एक लड़की को पांच छह की संख्या में रहे लड़के छेड़ रहे है।लड़की मदद मांग रही है रहम की भीख मांग रही है लेकिन लड़के उसे नही छोड़ रहे है।पास में ही एक बाईक गिरी पड़ी है जो लड़की के साथ आये युवक की है।क्योंकि लड़के बार बार लड़की से कह रहे है कि यहां सुनसान में क्यो आई थी।बहरहाल बाइक के आधार पर ही यह पता चला है कि यह बिहार के जहानाबाद के युवक की है ।भाषा भी वही की है।वायरल वीडियो के आधार पर जहानाबाद एसपी से नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।लेकिन अभी तक पीड़ित के तरफ से किसी भी प्रकार का कंप्लेन नही किया गया है। वही एसपी मनीष कुमार का कहना है कि…

इधर, जहानाबाद के वायरल वीडियो मामले में पटना के जोनल आईजी नैयर हसनैन खान ने एक एसआईटी का गठन किया है।जिसमे पटना के एएसपी (ऑपरेशन) और जहानाबाद के एसपी के अलावा दोनो जिला के पुलिस अधिकारी है।इस मामले में उस बाइक को बरामद कर लिया गया है जो वीडियो में दिखा था।एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन जिस बाइक सवार युवक की शिनाख्त हुई है वह अभी फरार है।

Comments are closed.