बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Big News (वीडियो) अब बिहार के कैमूर से एक लड़की से छेड़खानी का वायरल हुआ वीडियो और कैमूर पुलिस का सुस्त रवैय

236

पटना Live डेस्क। बिहार में लड़कियों और युवतियों से दुर्व्यवहार और बलात्कार का वीडियो बनाकर वायरल करने का चलन इन दिनों चरम पर है। इसी कड़ी में अब  कैमूर जिले में फिर एक लड़की से छेड़खानी का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।इसके पहले भी जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मसीही गांव में एक नाबालिग प्रेमी जोड़ा से वीडियो वायरल हुआ था।जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को एक हफ्ते के अंदर जेल भेज दिया था। लेकिन इस बार इस घटना के 20 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस सिर्फ एक ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर पाई है। बाकी सभी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़िता के घर वालों को किस उठाने के लिए लगातार धमकियां भी दे रहे हैं
यह वीडियो भगवानपुर थाना क्षेत्र का है। यह क्षेत्र के बिहार सरकार के पिछड़ा अति पिछड़ा कल्याण मंत्री ब्रिज किशोर बिंद का इलाका है। इस वीडियो में पांच छह की संख्या में युवक एक शादीशुदा लड़की से छेड़खानी कर रहे हैं। वीडियो 27 मई का है। जहां पीड़िता ने 30 मई को एक नामजद सहित कुछ अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस 24 दिन बीत जाने के बाद भी एक ही आरोपी को गिरफ्तार कर पाई है।जिससे पीड़िता का पूरा परिवार आरोपियों की धमकी से डरा हुआ है।पीड़िता की मां ने बताया कि हम पति-पत्नी बाहर गए थे। हमारी बेटी गांव के बगल में यज्ञ देखने के लिए छोटे भाई के साथ 27 मई को रात्रि 8:30 बजे जा रही थी। तभी सुनसान जगह देखकर पांच से छह की संख्या में लड़के आएं और मेरी बेटी के साथ छेड़खानी करने लगे और जबरदस्ती भी करने का प्रयास किए। लड़की के साथ रहे 8 वर्षीय छोटे भाई को भी बदमाशों ने नहीं बख्शा। डरा धमका कर उसे जान से मारने का धमकी देने लगे। तब जाकर पीड़िता अपने भाई को बचाने के लिए उन हैवानों की दरिंदगी सहति रही। उन हैवानो ने पीड़िता का पैसा भी छीन लिया फिर बाद में लौटाया।
वही कैमूर एसपी मोहम्मद फारेगुद्दीन ने बताया इस केस में सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Comments are closed.