बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

सदाकत आश्रम बना अखाड़ा..अशोक चौधरी और उनके समर्थकों के साथ धक्का मुक्की..कईयों के कुर्ते फाड़े..

200

पटना Live डेस्क. पटना का सदाकत आश्रम आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच अखाड़ा बन गया…राज्य प्रतिनिधियों के लिए बुलाया गए सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई और इस दौरान कई नेतओं के कुर्ते भी फट गए..इस दौरान सदाकत आश्रम के अंदर और बाहर जमकर हंगामा हुआ और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के साथ धक्का-मुक्की भी की गई..हंगामे के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पुलिस छावनी में तब्दली कर दिया गया.. राज्य प्रतिनिधियों के सम्मेलन में भाग लेने सदाकत आश्रम पहुंचे कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई है, कांग्रेस के नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रवेश द्वार पर रोक लगाये जाने के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाये..

इस दौरान अशोक चौधरी के साथ ही उनके गुट के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की की गयी.. बढ़ते बवाल के मद्देनजर सदाकत आश्रम के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है.. जानकारी के मुताबिक हंगामे के मद्देनजर आश्रम के अंदर मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है..मिली जानकारी के मुताबिक गेट से सिर्फ कादरी गुट के नेताओं को अंदर जाने की ही इजाजत दी गई, चौधरी गुट के नेताओं को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली, जिसके बाद बवाल मचा और कई नेता आपस में भिड़ गए.. बता दें कि महागठबंधन टूटने के बाद कांग्रेस अपने अंदरूनी कलह से जूझ रही है.. इस बीच कौकब कादरी के प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद रोजाना कोई न कोई बयानबाजी हो रही है.. एक ओर अशोक चौधरी अपने अभियान में लगे हुए हैं तो वहीं कार्यकारी अध्यक्ष से ज्यादातर विधायक नाराज चल रहे हैं..

 

Comments are closed.