बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

अच्छी खबर – पटना में राजेंद्रनगर टर्मिनल पर बना पर्यटन भवन तैयार, उद्घाटन का इंतजार

460

पटना Live डेस्क। बिहार की राजधानी पटना में राजेंद्र नगर टर्मिनल पर बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए समस्त सुविधाओं से लैस पर्यटन भवन का निर्माण कराया गया है। इस भवन से पर्यटकों को केवल पर्यटन स्थल की जानकारी ही नहीं दी जाएगी बल्कि वहां जाने के लिए वाहनों की भी व्यवस्था कराई जाएगी। एक ही भवन में पर्यटकों को समस्त जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। रेलवे की कोशिश है कि यहां पर्यटकों के लिए अलग से आरक्षण काउंटर की भी व्यवस्था की जाए ताकि उन्हें आम यात्रियों के साथ आरक्षण काउंटर पर कतार में खड़ा नहीं होना पड़े। पर्यटन भवन बनकर पूरी तरह तैयार हैं। शीघ्र ही यहां पर्यटन विभाग की ओर से सूचना केन्द्र खोला जाएगा।                                                              ग्राउंड फ्लोर पर पर्यटन सूचना केंद्र                      नव निर्मित पर्यटन भवन के ग्राउंड फ्लोर पर पर्यटन सूचना केंद्र बनाया जाएगा। यहां पर्यटकों को बिहार के पर्यटन स्थलों की पूरी जानकारी दी जाएगी। बिहार में कहां-कहां पर्यटन स्थल हैं, इसके बारे में तो उन्हें बताया जाएगा। यहां राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थलों के बारे में भी विस्तृत जानकारी रखी जाएगी। उनसे संबंधित तमाम सूचनाएं पर्यटकों को उपलब्ध कराई जाएंगी।   पहली मंजिल पर रेस्टोरेंटपर्यटकों के लिए यहां उत्तम क्वालिटी का राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय व्यंजन परोसने वाला रेस्टोरेंट बनाया जाएगा। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन की ओर से इस रेस्टोरेंट का निर्माण किया जाएगा। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए यहां विशेष व्यवस्था होगी।इस पर्यटन निगम के भवन निर्माण के लिए पर्यटन विभाग ने आइआरसीटीसी को डेढ़ करोड़ की राशि दी है। रेलवे की ओर से जगह मुहैया कराई गई है। पहली मंजिल पर  जहा आइआरसीटीसी स्वयं रेस्टोरेंट खोलेगी। राजेन्द्रनगर के साथ ही पटना साहिब स्टेशन पर भी इसी तरह का पर्यटन भवन बनाया गया है। वहां भी आइआरसीटीसी की ओर से पहली मंजिल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का रेस्टोरेंट खोला जा रहा है।                                                                             इस बाबत रंजन प्रकाश ठाकुर मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर ने बताया कि राजेन्द्र नगर टर्मिनल एवं पटना साहिब स्टेशन पर तीन करोड़ की लागत से दो पर्यटनभवन का निर्माण कराया गया है।यहां पर्यटकों के लिए सारी सुविधाएं व सूचनाएं रहेंगी। उत्तम क्वालिटी का राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय भोजन परोसने वाला रेस्टोरेंट भी होगा।इसके साथ ही तमाम सुविधाएं भी होंगी। शीघ्र ही इस भवन का उद्घाटन होने जा रहा है।

Comments are closed.