बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BIG Breaking – मुंगेर एसपी बाबुराम के नेतृत्व में पकड़ा गया हथियारों का जखीरा 3 एके 47 के साथ तस्कर इमरान गिरफ़्तार

218

पटना Live डेस्क। बिहार के मुंगेर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। नव नियुक्त एसपी बाबुराम के नेतृत्व
बिहार के मुंगेर से पुलिस को हथियारों का जखीरा मिला है। दरअसल पुलिस को इनपुट मिला था कि मुंगेर के  जमालपुर जुबलिबेल चौक पर एक हथियार तस्कर हथियारों की खेप लेकर आने वाला है। इस बेहद महत्वपूर्ण इनपुट पर मुंगेर पुलिस ने बीती रात को ही इलाके की घेराबंदी कर ली थी और इनपुट के आधार
तस्कर के आने का इन्तजार करने लगी।
वही मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तस्कर से पुलिस ने 3 AK 47 बरामद किया है। वही गिरफ्तार हथियार तस्कर इमरान मुंगेर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के।बरदह गांव का रहने वाला है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। एक साथ तीन एके-47 रायफल मिलने की घटना से पुलिस भी सकते में है। उम्मीद जताई जा रही है अगले कुछ घंटों में मुंगेर पुलिस कप्तान प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी मीडिया से साझा करेंगे।

Comments are closed.