बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

(वीडियो) सियासत से दूर तेजप्रताप ब्रज भूमि में कृष्णा का रूप धर मथुरा में गायों के बीच बजा रहे हैं बांसुरी धुन

264

पटना Live डेस्क। लालू यादव के बड़े बेटे पूर्व हेल्थ मिनिस्टर तेजप्रताप यादव कृष्ण भक्त है यह सर्व विदित है। अक्सर अपने आराध्य की भक्ति में लीन होकर उनके भेष धर लेते है। लेकिन जब सूबे में सियासत की तुर्शी चरम पर है। आगमी 2019 जेनेरल एलेक्शन खातिर जोड़ घटाव और शतरंज की बिसात पर सभी सियासी दल नअपने मोहरों को सजाने की कवायद में जुटे है।
वही दूसरी तरफ इन तमाम राजनीतिक उठापटक और कसरतों से दूर तेजप्रताप यादव ब्रज भूमि में कृष्ण भक्ति लीन बिहार से दूर ब्रज भूमि में कृष्णा का रूप धर मथुरा में गायों के बीच बांसुरी की मधुर तान छेड़ कर कृष्णा भक्ति को नया आयाम दे रहे है। साथ ही सोशल मीडिया के मंचो पर कृष्ण भक्ति में लीन अपनी वीडियों भी शेयर कर रहे है।

Comments are closed.