बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Super Exclusive (वीडियो) महुआ में तेजप्रताप का समर्थको के साथ की सत्तू पार्टी ,कपडे उतार खुले में नहाने गाय को पुचकारा,हाथो से काटा चारा और किया नीतीश चाचा पर प्रहार

190

अभिषेक कुमार, संवाददाता, वैशाली

पटना Live डेस्क। लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप की सियासत में अपनी हरकतों और बयानों को लेकर
अक्सर सुर्खिओ में रहते है। अमूम तेजप्रताप यादव की बात ही कुछ निराली है। निराले ऐसे की राजनीती से इतर विवादों,जनसुलभता और अपने समर्थकों के बीच अल्हड़ हरकतों की वजह से सुर्खिओ में बने रहते है।                                     तमाम सियासी विवाद और सुलह की खबरों के बीच तेजप्रताप यादव अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ पहुंचे और शुरू हुआ उनका बिल्कुल गवई कार्यक्रम। तेजप्रताप ने अपने क्षेत्र में समर्थको के साथ बिहार में लोकप्रिय सत्तू की पार्टी की तो प्याज निम्बू और मिर्ची के साथ तेजप्रताप जमीन पर बैठ सत्तू पार्टी करते दिखे।
एक जगह चारा मशीन देख चारा काटने लगे तो पास में खड़ी गए को देर तक पुचकारते और गले लगते दिखे और फिर तेजप्रताप ने कहा-देखो .. कोई मुझसे ज्यादा गौमाता को प्यार कर सकता है क्या ?

                          हद तो ये की हैंडपंप देख लालू के बेटे तेजप्रताप यादव ने अपने कपडे उतार दिए और लोगो की भीड़ के सामने बाल्टियां भर भर के नहाने लगे और इस बाबत तेजप्रताप यादव ने कहा — ये तो मेरा घर है सो शर्म कैसी ?                                 

Comments are closed.