बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Super Exclusive (वीडियो) SSP मनु महराज ने पेश की मानवता की मिसाल,घायलो को खुद बस से निकाल पहुचावाया अस्पताल

412

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां अगमकुंआ इलाके के धनकी मोड़ पर एक यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई है। इस गंभीर हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है,जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बस के नीचे कई लोग दब गए थे। इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पटना के एसएसपी मनु महराज स्वयं घटनास्थल पर पहुचे और तमाम घायलो को बस के अंदर फसे लोगो सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद में जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही लोगो की भारी भीड़ दुर्घटना स्थल पर जमा हो गई। फौरन घायलो को अस्पताल भिजवाने की कवायद के साथ एसएसपी ने खुद बस के नीचे दबे घायलो को निकालने की कवायद शुरू की और खुद घायलो को उठाकर स्ट्रेचर पर लिटाने की कवायद में जुट गए।
मनु महाराज को खुद घायलो की मदद करते देख अन्य पुलिस वाले ही घायलो की मदद में भीड़ गए। वही उपस्थित जनता मनु महाराज द्वारा की जा रही इस मानवता भरी पहल को देखकर उनकी भूरी भूरी सरहाना करने लगी।

Comments are closed.