बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Super Exclusive (वीडियो)- एसएसपी मनु महाराज घोड़े पर सवार हो निकले दियारा के छठ घाटों के निरीक्षण ख़ातिर

351

पटना Live डेस्क। उगऽ हे सूरजदेव अरघ के बेरिया… दर्शन देहू न अपार हे दीनानाथ…… लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान नहाय-खाय के साथ ही मंगलवार से शुरू हो गया है। आज यानी बुधवार 25 अक्टूबर को खरना और लोहंडा है। आज खरना के बाद छठवर्ती 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखेंगे।                                                                                          डीजीपी पीके ठाकुर ने निर्देश पर सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए क्राउड मैनेजमेंट पर पूरी तरह से फोकस किया जा रहा है।गौरतलब है कि छठ पूजा की तैयारियों का जायजा खुद सीएम नीतीश कुमार ले चुके हैं। जो खामियां सामने आई थी,उसे लेकर उन्होंने कई निर्देश भी दिया था।खास कर किसी प्रकार की अनहोनी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए सिक्योरिटी के प्रोपर अरेंजमेंट्स करने का निर्देश दिया है।इस के अवलोक में अलग से 17 डीएसपी की तैनाती की गई है।2000 पुलिस जवानों को सिक्योरिटी के लिए गंगा घाटों के साथ ही अलग-अलग प्वाइंट्स पर तैनात किया गया है।पुलिस हेड क्वार्टर में तैनात अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वही एसएसपी भी पल पल लागतार अरेजमेंट्स की हर बारीकी पर नज़र रख रख रहे है।

एक बार फिर अहले सुबह घोड़े पर सवार होकर पटना के​ एसएसपी मनु महाराज छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने गंगा घाटों पर पहुंच गए। गंगा घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा चल रही तैयारियों को फाइनल टच दिया जा रहा है। इस के अवलोकन ख़ातिर एसएसपी पुलिस कर्मियों के साथ दियारा के घाटों पर पहुचे और सुरक्षा बंदोबस्त की तमाम बारीकियों को पुनः एक बार चेक किया।

Comments are closed.