बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Super Exclusive(ऑडियो) भाजपा जिला अध्यक्ष जो देता है रेप की धमकी

427

पटना Live डेस्क। बिहार के बेहद चर्चित जिलो में शुमार सिवान में द सिवान सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित प्रबंध समिति के चुनाव खातिर नामांकन हो चुका है। 18 जनवरी को चुनाव होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की बात करे तो बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष सह भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, व्यवसायी रामायण चौधरी एवं पैक्स अध्यक्ष त्रिभुवन पाठक मैदान में है। ऐसे मतदाताओ की बात करे तो इनके अनुसार निवर्तमान अध्यक्ष मनोज सिंह एव व्यवसायी रामायण चौधरी एक दूसरे के आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं। गैर राजनीतिक चुनाव होकर भी इसके लिए सियासी  बिसात बिछने लगी है।
शीतलहर एवं ठंड के इस मौसम में चुनाव की सरगर्मी चरम पर है। मुकाबला की बात करे तो सिवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष एवं लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बनने के लिए मनोज सिंह अपनी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते है।क्षेत्र भ्रमण और अपने राजनीतिक क़द से निवर्तमान अध्यक्ष मनोज सिंह इसबार के चुनाव में अपनी जीत पक्की मान रहे है।
जबकि पिछली बार कांटे की टक्कर में हारने वाले व्यवसायी रामायण चौधरी भी क्षेत्र की लगातार भ्रमण कर अपनी बिसात बिछाने में एड़ी छोटी एक किये हुये है। वही त्रिभुवन पाठक भी मतादाताओं से सम्पर्क साध अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे है। इस बार भी पिछली चुनाव जैसा कांटे टक्कर मानी जा रही है।
इसी बीच चुनाव में जीत खातिर सभी कील काटा दुरुस्त करने की कवायद में मनोज सिंह भिड़े है साथ ही विरोधी गुट का दावा है कि इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाकर येन केन प्रकेड अपनी जीत सुनिश्चित करने खातिर सत्ताधारी दल से जुड़े होने का लाभ उठाते हुए विपक्षी गुट को गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहे है। ये महज आरोप नही है बल्कि इसको लेकर सिवान नगर थाने में प्रिंस उपाध्याय जो रामनगर आंदर ढाला के निवासी है ने भाजपा अध्यक्ष पर नगर थाने में सनहा दर्ज कराने खातिर आवेदन देते हुए धमकी भरा ऑडियो भी साझा है। बकौल प्रिंस के मनोज ने फोन पर उन्हें …इस अंदाज में

अपने आवेदन में प्रिंस ने मनोज सिंह द्वारा उनको फ़ोन पर गाली गलौज और धमकाने के पूरे घटना क्रम को कुछ शब्दशः कुछ इस तरह बयान किया है।कौन है प्रिंस उपाध्याय

प्रिंस उपाध्याय सिवान का रहने वाले है। इनकी पत्नी
ने 2017 मई में नगरपालिका  चुनाव में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह के भाई की पत्नी के विरूद्ध में चुनाव लड़ी थी। चुनाव के दो दिन पहले इनके समर्थक के घर मे घूस के मार पीट किया उसके बाद जब ये लोग थाने में रिपोर्ट लिखाने गए तो थाने में घुसकर  मनोज सिंह और उनके भाई ने हमलोगों को बेरहमी से मार पिट और फायरिंग की थी।

वर्त्तमान में सिवान ज़िले में को-ओपरेटिव के चुंनाव में उम्मीदवार रामायण चौधरी के समर्थक के तौर पर प्रिंस गतिशील है। ताजा मामला पूर्व मंत्री विक्रम कुँवर द्वारा मनोज सिंह के कथित सच को लिखते हुए कोपरेटिव चुनाव में वोटरों को बताने वाला एक व्हाट्सएप बयान जारी करने को शेयर करने से जुड़ा है। बकौल प्रिंस मेसेज शेयर करने से बखौलाये जिला अध्यक्ष भाजपा ने 16/1/18 को शाम को कॉल किया और जान से मारने की धमकी दी और माँ बहन की गंदी गंदी गालिया दी जिसको मैंने कुछ हद तक ही रिकॉर्ड कर पाया।मिली धमकी के बाबत प्रिंस का कहना है कि मैं और मेरा पूरा परिवार डरा हुआ है। मेरी जान की रक्षा हेतु मैने नगर SHO और SP सिवान को आवेदन दिया है और सनहा दर्ज करा दिया है।

 

 

Comments are closed.