बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर- एसआईटी शौचालय घोटाले के किंगपिन विनय सिन्हा को यूपी के देवरिया से धर लाइ तो उदय को पटना में दबोचा

192

पटना Live डेस्क। सूबे में सृजन घोटाले के बाद सबसे चर्चित शौचालय घोटाले में एसपी मध्य के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने इस घोटाले में अबतक 21 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। वही शौचालय निर्माण की राशि गबन करने के मुख्य आरोपित पीएचईडी के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता विनय कुमार सिन्हा और एजीओ आदि शक्ति सेवा संस्थान के संचालक उदय कुमार को एसआइटी ने सोमवार को अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया।
विनय को जहां पड़ोसी राज्य यूपी के सिवान से सटे देवरिया शहर के एक होटल के समीप से धर दबोचा गया। वहीं,उदय कुमार को गांधी मैदान थाना अंतर्गत उस वक्त धरा गया जब वो जेपी गोलंबर के पास से गुजरब्रह था। उल्लेखनीय है की एसआईटी द्वारा अब तक 21 आरोपितों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। वही इस बाबत एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि डीएम संजय कुमार अग्रवाल के आदेश पर तीन नवंबर को गांधी मैदान में शौचालय निर्माण की राशि का बंदरबांट करने के बाबत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद से पीएचईडी के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता विनय कुमार सिन्हा और आदि शक्ति सेवा संस्थान का संचालक उदय कुमार फरार चले रहे थे।

सिटी एसपी (मध्य) अमरकेश दारपीनोनी के नेतृत्व में गठित एसआइटी लगातार दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।इस बीच एसआइटी को विनय के देवरिया में छिपे होने की जानकारी मिली। डीएसपी बीके शाही एवं दारोगा विनय प्रकाश और रामाकांत तिवारी ने तकनीकी अनुसंधान से विनय को एक होटल के पास से दबोच लिया। वही एसआईटी में शामिल इंस्पेक्टर धीरेंद्र पांडेय समेत तमाम पुलिस कर्मियों द्वारा लागतार आरोपित की गिरफ्तारी की मुहिम को सफल बनाया जा रहा है।

 

 

Comments are closed.