बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बिहार में ढोंगी महिला तांत्रिक ने खेला अंधविश्वास का खेल, लाश को कब्र से निकाल कर करती रही मंत्र जाप, हुई धुनाई

185

पटना Live डेस्क। बिहार के गया जिले में एक महिला ढोंगी तांत्रिक मरे हुए व्यक्ति को कब्र से बाहर निकालकर जिंदा करने का दावा करते हुए घंटों तक अंधविश्वास का खेल खेलते नज़र आयी। ये नजारा देखने के लिए पुरा गांव वहां मौजूद रहा। घंटो तक विचित्र कार्य करने के बावजूद जब मृत व्यक्ति ज़िंदा नहीं हुआ तो गांव वाले ने ढोंगी महिला तांत्रिक की जमकर पिटाई कर दी। बाद में ढोंगी महिला गांव वालों से बच कर फरार हो गयी।

दरअसल बिहार के गया जिले के गुरारू के बेलदार बिगहा टोला डबूर गांव के रहने वाले 15 वर्षीय युवक की मौत सांप काटने के कारण हो गई थी। बच्चे की मौत के बाद गमगीन परिजनों ने आंसू बहाते हुए उसे गांव से बाहर कब्र में दफना दिया। पड़ोसी गांव की रहने वाली एक ढोंगी तांत्रिक महिला वहां पहुंच कर बच्चे को जिंदा करने की बात कहने लगी। बच्चे के फिर से जीवित होने की बात सुन परिजनों के मन में एक आस जगी और महिला तांत्रिक की बातों पर विश्वास कर कब्र को खोदते हुए लाश को बाहर निकाला। फिर लाश को बाहर निकालकर महिला तांत्रिक घंटों तक हवन पूजा-पाठ और मंत्र जाप करती रही। लेकिन इस से मृत युवक पर कोई असर नहीं पड़ा तब उसने बहाना बनाते हुए कहा कि उसकी नाक की बत्ती गिर चुकी है अगर ऐसा नहीं होता और कुछ देर पहले हम पहुंचते तो शायद ये जिंदा हो जाता। एक समय के बाद तांत्रिक महिला ने कहा कि अब कुछ नहीं हो सकता है। इसे फिर से कब्र में दफना दिया जाए। ये बात सुनते ही परिजन गुस्से से आग बबूला हो गए और महिला ढोंगी तांत्रिक की जमकर धुनाई कर दी। महिला किसी तरह वहां से भागने में सफल रही। बाद में मृत युवक को फिर उसे कब्र में दफनाया गया।

Comments are closed.