बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर – आखिर 71 घंटे बाद श्रीदेवी का शव पहुचा मुंबई आज 3:30 बजे दोपहर में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया जायेगा

341

पटना Live डेस्क। भारतीय हिंदी फिल्म जगत की बेहद नामचीन अदाकाराओं में शुमार और सिनेमा के इतिहास की पहली फीमेल सुपर स्टार के तमगे से नवाज़ी गई श्रीदेवी की अचानक मौत के लगभग 71 घंटे के लंबे इंतजार के बाद उनके पार्थिव शरीर को मंगलवार रात करीब 9:30 बजे मुंबई लाया गया।दुबई से शाम सात बजे  चार्टर प्लेन से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई के लिए रवाना हुआ। विमान में बोनी कपूर, संजय कपूर और अर्जुन कपूर समेत 11 लोग मौजूद थे। मुंबई पुलिस की सुरक्षा घेरे में 10:30 बजे श्रीदेवी के शव को लोखंडवाला स्थित उनके आवास पर लाया गया  जहां श्रीदेवी के घर के बाहर बड़ी संख्‍या में उनके प्रशंसक पहले से मौजूद थे।भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिसवालों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बुधवार को सुबह 12 बजे तक लोगों के अंतिम दर्शन के बाद 3:30 बजे दोपहर में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया जायेगा। पिछले तीन दिनों से श्रीदेवी के अचानक मौत पर चल रहे अटकलों पर विराम देते हुए दुबई लोक अभियोजक कार्यालय ने कहा कि उनकी मौत शनिवार को बेहोश होने के बाद दुर्घटनावश डूबने से हुई।श्रीदेवी के मौत के मामले को एक तरह से बंद कर दिया गया।

 

 

Comments are closed.